लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

लोन पर मोबाइल लेकर ईएमआई नहीं चुकाया तो फोन लॉक कर सकेंगे बैंक, दिशा-निर्देश जारी
लोन पर मोबाइल लेकर ईएमआई नहीं चुकाया तो फोन लॉक कर सकेंगे बैंक, दिशा-निर्देश जारी
एजेंसी    06 Aug 2026       Email   

मुंबई.... बैंक से फाइनेंस पर फोन लेकर कर्ज नहीं चुकाने वालों का फोन अब बैंक लॉक कर सकेंगे। इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गुरुवार को दिशा-निर्देश जारी कर दिये हैं जो 01 जनवरी 2027 से लागू होंगे।
केंद्रीय बैंक ने आज बैंकों, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) तथा वित्तीय सेवा देने वाली अन्य विनियमित इकाइयों के लिए आज ऋण वसूली के संबंध में नियमों में संशोधन जारी किये। इसमें मोबाइल फोन के अलावा टैबलेट और लैपटॉप को भी शामिल किया गया है। इनमें कहा गया है कि कोई भी बैंक, एनबीएफसी या ऋण देने वाली अन्य विनयमित इकाइयां स्वयं या किसी तृतीय-पक्ष सेवा प्रदाता के माध्यम से ऐसी प्रौद्योगिकी-आधारित व्यवस्था का उपयोग तभी कर सकेगी जब उधारकर्ता ने इन उपकरणों की खरीद के लिए उनसे ऋण लिया है।
आरबीआई ने कहा है कि तय तिथि के 30 दिन बाद तक समान मासिक किस्त (ईएमआई) की अदायगी न होने पर ही बैंक मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप के फीचर क्रमिक तरीके से निष्क्रिय करने की कारर्वाई शुरू कर सकते हैं। साथ ही, आउटगोइंग कॉल की सुविधा ऋण अदायगी में चूक के 60 दिन के बाद ही बंद की जा सकेगी। इनकमिंग कॉल, एसएमएस और आपातकालीन सुविधाएं बंद नहीं की जा सकेगी। संशोधित नियमों में यह भी कहा गया है कि लगाये गये प्रतिबंध ऐसे नहीं होने चाहिये जिससे उधारकर्ता अपने कार्य या रोजगार से संबंधित गतिविधियां न कर सके।
उधारकर्ता द्वारा बकाया राशि का भुगतान हो जाने के बाद बैंक को एक घंटे के भीतर सभी प्रतिबंध हटाने होंगे। यदि गलत तरीके से प्रतिबंध लगाये गये हों या भुगतान प्राप्त होने के बाद प्रतिबंध हटाने में देरी हुई हो और उसकी जिम्मेदारी बैंक की हो तो बैंक प्रतिबंध हटाने तक उधारकर्ता को 250 रुपये प्रति घंटा की दर से मुआवजा देगा। हालांकि कुल मुआवजा बैंक द्वारा दी गयी ऋण राशि से अधिक नहीं होगा।
ऋण पूरी तरह चुकता होने के बाद बैंक तुरंत उपकरण पर लगाये गये तकनीकी नियंत्रण को समाप्त करेगा या निष्क्रिय करेगा। यदि उस तकनीकी व्यवस्था को मोबाइल से हटाने का काम उधारकर्ता को करना हो तो बैंक उसे इसकी पूरी प्रक्रिया बतायेगा।
आरबीआई ने कहा है कि उधारकर्ता को किसी भी समय ऋण का आंशिक या पूर्ण पूर्व भुगतान करने का अधिकार होगा। उसने बैंक को मोबाइल उपकरण की कार्यक्षमताओं को अनलॉक करने में होने वाली देरी या अन्य समस्याओं के समाधान के लिए एक मजबूत शिकायत निवारण प्रणाली स्थापित करने की भी हिदायत दी है। साथ ही लॉक किये गये उपकरण के व्यक्तिगत डाटा की सुरक्षा की जिम्मेदारी बैंक की होगी। इनमें संपर्क सूची, एसएमएस, कॉल लॉग, फ़ोटो, लोकेशन हिस्ट्री और अन्य व्यक्तिगत जानकारी शामिल है। केंद्रीय बैंक ने यह भी कहा है कि इस डेटा का उपयोग ऋण वसूली या किसी अन्य उद्देश्य के लिए नहीं किया जा सकता।






Comments

अन्य खबरें

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और