लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

उच्चतम न्यायालय ने सरकारी ज़मीन हड़पने के मामले में सुमित रॉय की गिरफ़्तारी पर लगायी रोक
उच्चतम न्यायालय ने सरकारी ज़मीन हड़पने के मामले में सुमित रॉय की गिरफ़्तारी पर लगायी रोक
एजेंसी    06 Aug 2026       Email   

नयी दिल्ली... उच्चतम न्यायालय ने पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के सालबनी में सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जे और फर्जी हस्तांतरण के मामले में तृणमूल कांग्रेस सांसद एवं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक सुमित रॉय की गिरफ्तारी पर गुरुवार को अंतरिम रोक लगाते हुए जांच में पूरा सहयोग करने का निर्देश दिया।
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहन की पीठ ने सुमित रॉय को अंतरिम राहत प्रदान करते हुए यह आदेश पारित किया। वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन ने श्री रॉय की ओर से उच्चतम न्यायालय को आश्वासन दिया कि उनके मुवक्किल जांच एजेंसी के साथ पूरा सहयोग करेंगे।
पीठ ने अपने आदेश में कहा, "याचिकाकर्ता (सुमित रॉय) जांच में सहयोग करेंगे। उनकी गिरफ्तारी पर अगले आदेश तक रोक रहेगी।"
यह मामला सालबनी में सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जे और उसके फर्जी हस्तांतरण से संबंधित है, जिसमें सुमित रॉय को आरोपी बनाया गया है।
जांच एजेंसी के यह बताये जाने के बाद कि बार-बार प्रयासों के बावजूद श्री रॉय का पता नहीं चल सका, मिदनापुर की एक अदालत ने जून में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने कोलकाता स्थित अभिषेक बनर्जी के आवास पर भी छापा मारा था, लेकिन वहां भी श्री रॉय नहीं मिले थे।
इस सप्ताह की शुरुआत में कलकत्ता उच्च न्यायालय ने श्री रॉय की अग्रिम जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा था कि जांच के मौजूदा चरण में उनसे हिरासत में पूछताछ की आवश्यकता से इनकार नहीं किया जा सकता। इसके बाद श्री रॉय ने उच्चतम न्यायालय का रुख किया।
पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए श्री रॉय से हिरासत में पूछताछ आवश्यक है। पीठ ने याचिकाकर्ता द्वारा जांच में सहयोग का आश्वासन दिये जाने के बावजूद राज्य सरकार द्वारा हिरासत में पूछताछ पर जोर दिये जाने पर सवाल उठाया।






Comments

अन्य खबरें

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और