लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

यूक्रेन ने रूस के एयरफील्ड पर मिसाइल से किया हमला
यूक्रेन ने रूस के एयरफील्ड पर मिसाइल से किया हमला
एजेंसी    15 Oct 2026       Email   

नई दिल्ली .... यूक्रेन की नौसेना ने गुरुवार को बताया कि उसने रूस के वोरोनिश क्षेत्र में बोरिसोक्लेब्स्क एयरफील्ड पर रात भर चले हमले में रूस के छह स्ह्व-34रू सैन्य विमानों को तबाह कर दिया है। इस बीच, दोनों पक्षों की ओर से ऊर्जा बुनियादी ढांचे और जहाजों पर हमले जारी रहे। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, टेलीग्राम पर जारी एक बयान में बताया गया कि नौसेना ने इस हमले में उसने अपने नेपच्यून तटीय मिसाइल सिस्टम का इस्तेमाल किया। क्षेत्रीय गवर्नर पावेल माल्कोव ने बताया कि इससे पहले दिन में रूस के रियाजान क्षेत्र में यूक्रेन के एक ड्रोन हमले के कारण वहां की एक तेल रिफाइनरी में आग लग गई। माल्कोव ने कहा कि हमले से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आपातकालीन सेवाएं मौके पर काम कर रही हैं। उन्होंने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में कहा,  ‘नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आपातकालीन सेवाएं मौके पर काम कर रही हैं।’ उन्होंने आगे बताया कि क्षेत्र में एक अन्य जगह पर स्थित एक गोदाम को भी नुकसान पहुंचा है। 






Comments

अन्य खबरें

राहुल-प्रियंका का दूसरे दिन धरना, तीसरी बार हिरासत में
राहुल-प्रियंका का दूसरे दिन धरना, तीसरी बार हिरासत में

नई दिल्ली ... ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राहुल और प्रियंका गांधी ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन किया। इस बार दोनों जंतर-मंतर के 200 मीटर पहले सड़क पर बैठ गए। सुरक्षा बलों ने

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय