नई दिल्ली .... कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को निशाना बनाकर किए गए स्टिंग ऑपरेशन के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के विवाद में बेंगलुरु पुलिस ने बुधवार को दो नाबालिगों और एक जेडीएस कार्यकर्ता समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आईपी एड्रेस के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद तीन लोगों को छोड़ दिया। राज्य के गृह मंत्री प्रियांक खरगे ने सीबीआई जांच की मांग को खारिज करते हुए कहा कि पुलिस इस मामले को संभालने में पूरी तरह सक्षम है और यह सिद्धरमैया की छवि खराब करने की साजिश है। उन्होंने पूछा कि इस केस में सीबीआई जांच की क्या जरूरत है? वहीं, केंद्रीय मंत्री और जेडीएस नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने कांग्रेस सरकार पर स्टिंग के पीछे शामिल मुख्य साजिशकर्ताओं को पकड़ने के बजाय जेडीएस कार्यकर्ताओं और सोशल मीडिया टीम के सदस्यों को निशाना बनाने का आरोप लगाया।