लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

भारत में हुई शादी के लिए विदेशी तलाक अमान्य : सुप्रीम कोर्ट
भारत में हुई शादी के लिए विदेशी तलाक अमान्य : सुप्रीम कोर्ट
एजेंसी    13 Nov 2026       Email   

नई दिल्ली .... सुप्रीम कोर्ट ने वैवाहिक विवादों और विदेशी अदालतों से लिए जाने वाले तलाक के मामलों पर एक बेहद महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि शादी भारत में हुई है तो विदेश के उदार कानूनों का सहारा लेकर वहां की अदालत से तलाक लेने मात्र से भारतीय कानून के अनुसार शादी समाप्त नहीं हो जाती। 
यदि कोई व्यक्ति ऐसे तलाक के आधार पर दूसरी शादी करता है, तो उस पर बिगैमी (पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने) का आपराधिक मुकदमा चल सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने इस प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए कहा कि कई पुरुष अपनी पत्नियों की असहमति के बाद भी शादी के पूरी तरह टूट जाने का हवाला देकर विदेशी अदालतों से तलाक ले लेते हैं और फिर दूसरी शादी कर लेते हैं। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि भले ही पति या पत्नी बाद में किसी दूसरे देश की नागरिकता हासिल कर लें, लेकिन भारत में हुई पहली शादी से जुड़े कानूनी परिणामों और जिम्मेदारियों को खत्म नहीं किया जा सकता है। कोर्ट ने कहा कि यदि विदेशी तलाक भारतीय कानून की कसौटी पर खरा नहीं उतरता, तो भारतीय कानून के तहत पहली शादी अब भी कायम मानी जाएगी। बेंच ने स्पष्ट किया कि भारत के मौजूदा वैवाहिक कानूनों के तहत शादी का पूरी तरह टूट जाना तलाक का कोई वैधानिक आधार नहीं है। ऐसे में इस आधार पर विदेशी अदालत द्वारा दिया गया तलाक भारत में मान्य नहीं हो सकता। सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कहा, ‘हमारी राय में विदेशी अदालत का यह तलाकनामा भारत के मौजूदा वैवाहिक कानूनों के खिलाफ है और ऐसे आधार पर दिया गया है जिसे कानून में कोई मान्यता ही नहीं है।






Comments

अन्य खबरें

कहीं मतदाता न बनने के चक्कर में स्थिति बदल न जाए
कहीं मतदाता न बनने के चक्कर में स्थिति बदल न जाए

लखनऊ .... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुक्रवार को छूटे मतदाताओं को जोड़ने की भाजपा की कार्यशाला में हिंदुओं में जोश भरने का काम किया। भाजपा एसआईआर के बाद मतदाता

अखिलेश बोले, भाजपा वोट चोरी की यूनिवर्सिटी खोले
अखिलेश बोले, भाजपा वोट चोरी की यूनिवर्सिटी खोले

लखनऊ .... यूपी में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए शुक्रवार को वोटिंग हुई। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक 64.24 फीसदी वोट डाले गए। नतीजे 27 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। मतदान के दौरान वाराणसी, गोरखपुर,

राहुल-प्रियंका का दूसरे दिन धरना, तीसरी बार हिरासत में
राहुल-प्रियंका का दूसरे दिन धरना, तीसरी बार हिरासत में

नई दिल्ली ... ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राहुल और प्रियंका गांधी ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन किया। इस बार दोनों जंतर-मंतर के 200 मीटर पहले सड़क पर बैठ गए। सुरक्षा बलों ने

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व