लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

जम्मू-कश्मीर से लापता दोनों स्पेशल पुलिस ऑफिसर के शव मिले, हथियार भी गायब
जम्मू-कश्मीर से लापता दोनों स्पेशल पुलिस ऑफिसर के शव मिले, हथियार भी गायब
एजेंसी    13 Nov 2026       Email   

नई दिल्ली ..... जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के मारवाह के जंगल में बुधवार शाम को लापता हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो एसपीओ के शव मिले हैं। दोनों शव गोलियों से छलनी हैं। उनके पास 60 राउंड वाली एक इंसास राइफल और 50 राउंड वाली एक 303 राइफल थी। दोनों के ही हथियार गायब हैं। दोनों आर्मी के साथ इलाके में सर्चिंग के लिए गए थे। जब वे लापता हुए थे, तब जंगल से फायरिंग की आवाजें भी सुनाई दी थीं। मृतकों की पहचान रशपाल कुमार और बाबी चंद के रूप में हुई है।  दोनों एसपीओ के लापता होने के दौरान इसी इलाके में एयरटेल नेटवर्क सेवाएं बाधित होने की जानकारी भी सामने आई थी। सुरक्षाबलों ने गुरुवार को बारामूला जिले में तलाशी अभियान के दौरान दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। बारामूला पुलिस ने सेना के साथ मिलकर तंगमर्ग के बदरकोट जंगल में एरिया से बदरकोट निवासी गुलाम जिलानी रेशी को पकड़ा गया। उसके पास से हैंड ग्रेनेड थे। 






Comments

अन्य खबरें

कहीं मतदाता न बनने के चक्कर में स्थिति बदल न जाए
कहीं मतदाता न बनने के चक्कर में स्थिति बदल न जाए

लखनऊ .... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुक्रवार को छूटे मतदाताओं को जोड़ने की भाजपा की कार्यशाला में हिंदुओं में जोश भरने का काम किया। भाजपा एसआईआर के बाद मतदाता

अखिलेश बोले, भाजपा वोट चोरी की यूनिवर्सिटी खोले
अखिलेश बोले, भाजपा वोट चोरी की यूनिवर्सिटी खोले

लखनऊ .... यूपी में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए शुक्रवार को वोटिंग हुई। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक 64.24 फीसदी वोट डाले गए। नतीजे 27 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। मतदान के दौरान वाराणसी, गोरखपुर,

राहुल-प्रियंका का दूसरे दिन धरना, तीसरी बार हिरासत में
राहुल-प्रियंका का दूसरे दिन धरना, तीसरी बार हिरासत में

नई दिल्ली ... ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राहुल और प्रियंका गांधी ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन किया। इस बार दोनों जंतर-मंतर के 200 मीटर पहले सड़क पर बैठ गए। सुरक्षा बलों ने

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व