लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

आजम खां को ईडी ने चार दिन की रिमांड पर लिया
आजम खां को ईडी ने चार दिन की रिमांड पर लिया
dna    13 Nov 2026       Email   

लखनऊ ....... मनी लॉन्डि्रंग के मामले में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां को ईडी की विशेष अदालत ने चार दिन की रिमांड पर भेज दिया है। अदालत ने 16 नवंबर को कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है गुरुवार को ईडी ने आजम खां से पूछताछ के लिए अदालत में अर्जी लगाकर पांच दिन की रिमांड मांगी थी। पीठासीन अधिकारी अवनीश कुमार के अवकाश पर होने से संबंद्ध कोर्ट में सुनवाई हुई।विशेष न्यायाधीश विनोद कुमार ने रिमांड पर भेज दिया। आजम को ईडी अदालत ने एक नवंबर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेजा था, 13 नवंबर को जेल से अदालत में पेश होना था, उसके पहले ही ईडी ने अदालत से चार दिन की रिमांड पर ले लिया। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद 31 अक्तूबर को रामपुर जेल से रिहा होते ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्डि्रंग मामले में आजम खान को गिरफ्तार कर लिया था। एक नवंबर को विशेष पीएमएलए कोर्ट में पेशी के बाद से वे न्यायिक हिरासत में गाजियाबाद की डासना जेल में बंद हैं।






Comments

अन्य खबरें

कहीं मतदाता न बनने के चक्कर में स्थिति बदल न जाए
कहीं मतदाता न बनने के चक्कर में स्थिति बदल न जाए

लखनऊ .... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुक्रवार को छूटे मतदाताओं को जोड़ने की भाजपा की कार्यशाला में हिंदुओं में जोश भरने का काम किया। भाजपा एसआईआर के बाद मतदाता

अखिलेश बोले, भाजपा वोट चोरी की यूनिवर्सिटी खोले
अखिलेश बोले, भाजपा वोट चोरी की यूनिवर्सिटी खोले

लखनऊ .... यूपी में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए शुक्रवार को वोटिंग हुई। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक 64.24 फीसदी वोट डाले गए। नतीजे 27 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। मतदान के दौरान वाराणसी, गोरखपुर,

राहुल-प्रियंका का दूसरे दिन धरना, तीसरी बार हिरासत में
राहुल-प्रियंका का दूसरे दिन धरना, तीसरी बार हिरासत में

नई दिल्ली ... ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राहुल और प्रियंका गांधी ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन किया। इस बार दोनों जंतर-मंतर के 200 मीटर पहले सड़क पर बैठ गए। सुरक्षा बलों ने

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व