लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

पानी की कमी ने सारसों को अशियाना बदलने के लिये किया मजबूर
पानी की कमी ने सारसों को अशियाना बदलने के लिये किया मजबूर
इटावा 08 जून (वार्ता)    08 Jun 2017       Email   

इटावा 08 जून  अमर प्रेम का प्रतीक सारस पानी के अभाव में अपना आशियाना बदलने को मजबूर हो रहे हैं।
सारस का प्रेम अटूट होता है जो एक बार जोड़ा बनने के बाद कभी बिछड़ता नहीं है ।
एशिया में सबसे ज्यादा सारस इटावा, मैनपुरी (समान पक्षी विहार) और सरसईनावर वेटलैंड (आ‌र्द्रस्थल) इलाके में पाये जाते हैं।
जहां कभी 2000 और 2500 की तादाद में सारस दिखाई देते थे अब वहां पानी की कमी के चलते सिर्फ 250-300 सारस ही नजर आ रहे हैं।
इटावा के प्रभागीय वन निदेशक कन्हैया पटेल सारस के प्रजनन को प्रभावित होने का अनुमान लगा रहे है ।
उनका कहना है कि पानी की कमी ने सारस पक्षी की दिशा को बदल दिया है।
पानी की तलाश मे सारस पक्षी इधर उधर भटक रहे हैं लेकिन वे बाद मे अपने पूर्ववर्ती क्षेत्र मे ही आ जायेंगे ।

          सारस को बचाने की मुहिम को उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने काफी वरीयता दी थी और फरवरी 2015 में सारस सरंक्षण के लिए सैफई में अंतराष्ट्रीय स्तर पर सम्मलेन भी आयोजित कराया गया था, जिसमे कई विदेशी विशेषज्ञों ने हिस्सेदारी करके सारस पर लगातार हो रहे खतरों से आगाह किया था।
इटावा और मैनपुरी का इलाका वर्षाे से सारसों के लिए मुफीद रहा है, लेकिन पानी का अभाव और प्राकृतिक आवासों पर लोगो का अतिक्रमण इन्हे अन्यत्र जाने को मजबूर कर दिया है।
इस कांफ्रेंस मे राज्य के पूर्व मुख्य वन्य जीव संरक्षक मोहम्मद अहसान ने स्पष्ट किया था कि सूबे में वेटलैंड क्षेत्र में काफी तेजी से गिरावट आई है ।
यहां पर दो तिहाई वेटलैंड क्षेत्र घट गया है ।
उन्होंने बताया कि वेटलैंड क्षेत्र का उपयोग कृषि एवं विकास के कार्यों में किया जा रहा है।
हालांकि सारसों को लेकर इटावा व मैनपुरी का क्षेत्र सारस कैपिटल के रूप में जाना जाता है ।
छोटे-छोटे वेटलैंड समाप्त हो रहे हैं जो सारस संरक्षण के लिए ठीक नहीं हैं ।
प्रदेश में सूखे की स्थिति ने भी वेटलैंड पर प्रभाव डाला है, परंतु वेटलैंड केवल नहरों के ऊपर ही निर्भर हो गये ।
वर्ष 2001 में हुए सर्वेक्षण के अनुसार उत्तर प्रदेश में 1242530 हेक्टेयर में वेटलैंड था, जो अब घटकर 328690 हेक्टेयर ही रह गया है।
सरसईनावर के रामलखन का कहना है कि सैकड़ो की तादाद में दिखने वाला सारस पानी के अभाव में अब 100 के आसपास रह गये हैं।
उन्होंने बताया कि अब बरसात भी कम होती है और नदी तथा नहरों में भी पानी समय-समय पर नजर आते है जिससे इन्हें अपना बसेरा छोडना पड रहा है।
अगर पानी की पूर्ति हो जाए तो वे यहाँ सुरक्षित रह सकते हैं।

          पर्यावरणीय दिशा मे काम करने वाली संस्था सोसायटी फार कंजरवेशन आफ नेचर के सचिव संजीव चौहान का कहना है कि इस बार सारस की प्रजाति पर पानी न होने के कारण गम्भीर संकट आ गया है ।
पहली बार ऐसा हुआ है जब बडी संख्या में दिखने वाले सारस आज सिर्फ उंगलियों पर गिने जा सकते हैं।
अकेले उत्तर प्रदेश में स्वच्छंद रूप से ताल तलैयों के किनारे तथा धान के खेतों में वास करते हुये करीब पांच हजार सारस देखे जाते रहे हैं,लेकिन सूखे की वजह से ना तो ताल तलैया और न ही खेतों में देखे जा रहे हैं।
दुनिया में सबसे उंचा सारस उडने वाला पक्षी किसानों का मित्र हैं।
करीब 12 किलो वजन वाले सारस की लम्बाई 1.6 मीटर तक होता है।
उन्होंने बताया कि देश में सारस की छह प्रजातियां है।
इनमें से तीन प्रजातियां भारतीय सारस , डिमोसिल क्रेन व कामन क्रेन है।
दुनिया भर में सारस पक्षियों की अनुमानित संख्या आठ हजार आंकी जाती रही है,इनमें अकेले इटावा में 2500 और मैनपुरी में करीब 1000 सारस नजर आते थे अब घटकर 250-300 रह गये हैं।
गौरतलब है कि अग्रेंज कलक्टर ए.ओ.हृयूम के समय में इस क्षेत्र में साइबेरियन क्रेन भी आते थे, जिसको देखने के लिये अब भरतपुर पक्षी बिहार जाना पडता था।






Comments

अन्य खबरें

पीएम मोदी और ट्रंप ने ट्रेड, एनर्जी और डिफेंस पर चर्चा की, वैश्विक शांति पर करेंगे काम
पीएम मोदी और ट्रंप ने ट्रेड, एनर्जी और डिफेंस पर चर्चा की, वैश्विक शांति पर करेंगे काम

नई दिल्ली .... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के बीच व्यापार, ऊर्जा और रक्षा के मुद्दे पर बात हुई। पीएम मोदी ने एक्स पर बताया,  ‘राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बहुत अच्छी

माओवाद पर प्रहार, 1825 दिन में मारे गए 1106 नक्सली, 7311 हुए गिरफ्तार तो 5571 नक्सलियों ने किया सरेंडर
माओवाद पर प्रहार, 1825 दिन में मारे गए 1106 नक्सली, 7311 हुए गिरफ्तार तो 5571 नक्सलियों ने किया सरेंडर

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से बनाई गई रणनीति के तहत ‘माओवाद’ पर कड़ा प्रहार किया जा रहा है। 2019 से लेकर अब तक 1106 नक्सली मारे गए हैं। इसके अलावा 7311 नक्सली गिरफ्तार हुए हैं और

हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन
हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन

नई दिल्ली .... हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेलवे द्वारा यात्रियो की सुविधा हेतु दुर्गापुरा (जयपुर)- बान्द्रा टर्मिनस - दुर्गापुरा (जयपुर) स्पेशल (01 ट्रिप),

विदेशी मुद्रा भंडार 1.877 अरब डॉलर घटा
विदेशी मुद्रा भंडार 1.877 अरब डॉलर घटा

मुंबई,... देश का विदेशी मुद्रा भंडार 28 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 1.877 अरब डॉलर घटकर 686.227 अरब डॉलर रह गया जो साढ़े छह महीने का निचला स्तर है। हालांकि स्वर्ण भंडार में वृद्धि दर्ज की गयी। विदेशी