लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

प्रवासी मजदूरों की मौत पर मगरमच्छ के आंसू बहा रहा है केंद्र: चिदम्बरम
प्रवासी मजदूरों की मौत पर मगरमच्छ के आंसू बहा रहा है केंद्र: चिदम्बरम
नयी दिल्ली 09 मई (वार्ता)    09 May 2020       Email   

नयी दिल्ली 09 मई  वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदम्बरम ने केंद्र और विभिन्न राज्य सरकारों पर कांग्रेस की चेतावनी को अनदेखा किये जाने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार महाराष्ट्र में प्रवासी मजदूरों की मालगाड़ी से कट कर मरने की घटना पर मगरमच्छ के आंसू बहा रही है।

श्री चिदम्बरम ने ट्वीट कर कहा, “ कांग्रेस ने पहले ही लॉकडाउन के दौरान रोजगार, पैसे और अनाज के संकट का सामना कर रहे प्रवासी मजदूरों का मुद्दा उठाया था। कांग्रेस ने गरीब परिवारों को नकद और अनाज दिये जाने की मांग भी रखी थी, जिसका फायदा प्रवासी मजदूरों को भी मिलता। सरकारों ने हमारी अपील पर ध्यान नहीं दिया। कांग्रेस ने ही पहले-पहल मांग की थी कि अपने गृहराज्यों को लौटने के इच्छुक प्रवासी मजदूरों के लिए इसकी व्यवस्था की जानी चाहिए। केंद्र सरकार ने 38 दिनों तक अपने पैर खींच कर रखे।”

उन्होंने कहा , “ कांग्रेस ने पहले ही इस तथ्य की ओर ध्यान आकर्षित किया था कि हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर पैदल सफर कर अपने घरों को लौट रहे हैं। हमारी चेतावनी को नजरअंदाज किया गया। अब सरकारें प्रवासी मजदूरों की मालगाड़ी से कट कर मरने की घटना पर मगरमच्छ के आंसू बहा रहे हैं। ऐसे हादसे हमारे राजमार्गों और रेलवे ट्रेक पर सभी को रोज दिखाई देते हैं , सिवाय सरकारों के।”

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में शुक्रवार सुबह मालगाड़ी से कटकर 16 मजदूरों की मौत हो गयी थी।






Comments

अन्य खबरें

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर

ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण
ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण

नयी दिल्ली..... वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझाैते (एफटीए) को महत्वपूर्ण क्षण बताते हुए मंगलवार को कहा कि इससे भारतीय नागरिकों के लिए अधिक अवसर