लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

आज का इतिहास
आज का इतिहास
एजेंसी    02 Jan 2024       Email   

नयी दिल्ली,  भारत और विश्व के इतिहास में 03 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1831: भारत की पहली शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का जन्म।
1836 : मुंशी नवल किशोर का जन्म हुआ। उन्होंने पांच हजार से ज्यादा किताबें अलग-अलग भाषाओं में पब्लिश कीं।
1880 : ‘इलस्ट्रेटेड वीकली ऑफ इंडिया’ का पहला अंक बम्बई में प्रकाशित।
1894 : रवीन्द्र नाथ टैगोर ने शांति निकेतन में ‘पौष मेला’ का उद्घाटन किया।
1901 : शांति निकेतन में ब्रह्मचर्य आश्रम खुला
1911 : अमेरिका में डाक बचत बैंक का उद्घाटन हुआ।
1929 : महात्मा गांधी लॉर्ड इरविन से मिले।
1938 : अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट ने पोलियो की बीमारी का इलाज ढूंढ़ने के लिए एक फाउंडेशन की स्थापना की। रूजवेल्ड 1921 में इस बीमारी की चपेट में आए थे।
1943 : टेलीविजन पर पहली बार गुमशुदा लोगों के बारे में सूचना का प्रसारण किया गया.
1956 : फ्रांस में एफिल टॉवर के ऊपरी हिस्से में आग लगने से नुकसान।
1959 : अलास्का को अमेरिका का 49वां राज्य घोषित किया गया।
1968 : देश के पहले मौसम विज्ञान राकेट ‘मेनका’ का प्रक्षेपण।
1969: मशहूर फॉर्मूला वन कार रेसर माइकल शूमाकर का जन्म हुआ। शूमाकर ने रिकॉर्ड सात बार फॉर्मूला वन रेस जीती। बाद में लुइस हेमिल्टन ने उनके रिकॉर्ड की बराबरी की।1974 : बर्मा (अब म्यांमार) में संविधान को अंगीकार किया गया।
1977: स्टीव जॉब्स और स्टीव वोज्नियाक ने एपल की स्थापना की। बाद में ये दुनिया की सबसे वैलुएबल कंपनियों में से एक बनी।
1980 : अफगानिस्तान के राष्ट्रपति बाबरक कर्माल ने सोवियत हमले को सही ठहराया।1993: अमेरिका और रूस इस बात पर राजी हुए कि वे अपने-अपने परमाणु हथियारों के भंडार को आधा कर देंगे।
2001 : हिलेरी क्लिंटन ने न्यूयार्क के सीनेटर के तौर पर शपथ ग्रहण की। वह देश के इतिहास में पहली पूर्व प्रथम महिला हैं, जिन्होंने चुनावी विजय हासिल की।
2004 : मंगल के अन्वेषण के लिए निकला अंतरिक्ष यान रोवर स्पिरिट ग्रह के रासायनिक और भौतिक संयोजन के अध्ययन के लिए मंगल पर उतरा।
2004 : मिस्र की विमानन कंपनी फ्लैश एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान 604 के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 148 लोग मारे गए।
2005 : अमेरिका ने तमिलनाडु में सुनामी पीड़ितों को साफ पानी मुहैया कराने के लिए 6.2 करोड़ रुपए की मदद का ऐलान किया।
2013 : इराक के मुसय्यिब क्षेत्र में एक आत्मघाती बम विस्फोट में शिया समुदाय के 27 लोगों की मौत हो गयी और 60 घायल हो गये।
2014 : अलकायदा के चरमपंथियों ने इराक के फालुजा में पुलिस मुख्यालय को नुकसान पहुंचाया और इलाके को अपने कब्जे में बताते हुए उसके एक स्वतंत्र क्षेत्र होने का एलान किया।
2015 : नाइजीरिया के पूवोत्तर शहर बागा में आतंकवादी संगठन बोको हराम का हमला, लगभग 2000 लोगों की मौत।
2020 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में भारतीय विज्ञान कांग्रेस के 107वें सत्र का उद्घाटन किया। भारतीय विज्ञान कांग्रेस-2020 की थीम “ग्रामीण विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी” थी।






Comments

अन्य खबरें

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली .... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1663 : प्रसिद्ध नाटककार थामस किलिग्रू द्वारा निर्मित रायल थियेटर की लंदन में शुरूआत। 1834 : ईस्ट इंडिया कंपनी

नीट का पेपर लीक होना युवाओं के साथ फिर खिलवाड़ : कांग्रेस
नीट का पेपर लीक होना युवाओं के साथ फिर खिलवाड़ : कांग्रेस

नयी दिल्ली.... कांग्रेस ने मेडिकल प्रवेश के लिए होने वाली नीट परीक्षा पेपर लीक होने की खबरों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आज कहा कि मोदी सरकार पेपर लीक की बीमारी रोक पाने में असमर्थ हो

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1529 : बंगाल के अफगान शासक नसरत शाह को गोगरा नदी के किनारे हुई लड़ाई में बाबर के हाथों हार का मुंह देखना

कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र के साथ मिलकर होगी अखिल भारतीय के-पॉप प्रतियोगिता
कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र के साथ मिलकर होगी अखिल भारतीय के-पॉप प्रतियोगिता

नयी दिल्ली।  नयी दिल्ली स्थित कोरियाई सांस्कृतिक केन्द्र, भारत एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के सहयोग से 17 मई से 'अखिल भारतीय के-पॉप प्रतियोगिता 2024' आयोजित करने जा रहा है। कोरियाई