लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

श्री रामलला स्वरूप दर्शन /शोभा यात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम  रामलीला मैदान लखनऊ में बड़े धूम धाम व भव्य रूप से संपन्न हुआ
श्री रामलला स्वरूप दर्शन /शोभा यात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम रामलीला मैदान लखनऊ में बड़े धूम धाम व भव्य रूप से संपन्न हुआ
डेली न्यूज नेटवर्क    17 Jan 2024       Email   

लखनऊ। श्री रामलला स्वरूप दर्शन /शोभा यात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन आज दिनांक 17/01/2025 को श्री रामलीला मैदान, पुराना किला लखनऊ पर बड़े धूम धाम व भव्य रूप से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मनकामेश्वर मंदिर लखनऊ की महंथ पूज्यनीया देव्या गिरी, कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ समाज सेवी श्री ओमपाल जी ,आलोकजी, सामाजिक कार्यकर्ता भुवनेश्वर जी, ख्याति प्राप्त व्यवसायी सरदार रणवीर सिंह,ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया  तत्पश्चात श्री राम जी की आरती हुई और  श्रीराम लीला का ऐतिहासिक मैदान राम मय हो गया और चहूँ ओर जय श्री राम जय श्री राम के नारे से पूरी लखन पुरी राममय हो गई।कार्यक्रम का संचालन अरविन्द त्रिपाठी व भावना आर्या ने मिलकर किया। डॉ श्रेया संगीत संस्थान की बालक बालिकाओं की प्रस्तुति ने सभी मंत्र मुग्ध कर दिया कवि प्रख्यात मिश्र व विजय त्रिपाठी की ओजपूर्ण कविता पाठ ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को ऊर्जा से भर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात  घोड़े, बग़घी और रथ पर सवार बाल स्वरुप रामलला की शोभा यात्रा निकली जिसमें 18 झाकियां निकली तो पूरी लखनपुरी बाल स्वरुप राम  मय हो गई और सड़क दोनों ओर दर्शकों की लाइन लग गई।3 किलो मीटर लम्बी शोभा यात्रा विधान सभा हज़रतगंज होते हुए पुनः रामलीला मैदान पहुंची। बाल स्वरूप राम ललाओं का लखन पुरी वासियों ने जगह जगह आरती उतारी और पुष्प वर्षा किया। कार्यक्रम के संयोजक अरविन्द त्रिपाठी ने मीडिया को बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नयी पीढ़ी के लोगों क़ो राम के मर्यादित आचरण से अवगत कराना है। शोभा यात्रा में कुल 2000 से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर समाज सेविका योगिनी नीलम,धीरेन्द्र, अतुल, सूरज,अजीत,विजय लक्ष्मी, राखी अग्रवाल, साधना त्रिपाठी, मनोज, योगेंद्र, सिद्धार्थ,, रमाकांत समेत हज़ारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।






Comments

अन्य खबरें

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली..... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1661: चीन के मिंग वंश ने ताइवान पर कब्जा किया। 1639: दिल्ली में लाल किले की नींव रखी गई। 1813: अमेरिका में

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली.... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1740: मराठा शासक पेशवा बाजीराव प्रथम का निधन। 1829: यूरोपीय देश नीदरलैंड की संसद ने नये प्रेस कानून पारित

मोदी ने जियोर्जियो को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दी
मोदी ने जियोर्जियो को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दी

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से टेलीफोन पर बात की और इटली के स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट

अभाविप ने की जीपीएटी के लिए शुल्क वृद्धि को वापस लेने की मांग
अभाविप ने की जीपीएटी के लिए शुल्क वृद्धि को वापस लेने की मांग

नयी दिल्ली।  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) की ओर ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जीपीएटी) के लिए की गयी ऑनलाइन आवेदन