लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

2940 करोड़ की धनराशि से यीडा, यूपीडा और यूपीसीडा के औद्योगिक क्षेत्रों का होगा विस्तार
2940 करोड़ की धनराशि से यीडा, यूपीडा और यूपीसीडा के औद्योगिक क्षेत्रों का होगा विस्तार
डेली न्यूज नेटवर्क    17 Jan 2024       Email   

औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने प्रस्ताव को दी स्वीकृति

नवगठित बुन्देलखण्ड औद्योगिक विकास प्राधिकरण को भूमि अधिग्रहण के लिए पूर्व में प्रदान की जा चुकी है 3000 करोड़ की धनराशि

वित्तीय वर्ष 2023-24 में औद्योगिक विकास प्राधिकरणों के औद्योगिक क्षेत्र विस्तार के लिए निर्धारित की गई थी 8000 करोड़ की धनराशि, 7042.67 करोड़ की धनराशि हुई स्वीकृत

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने बुधवार को यीडा, यूपीडा और यूपीसीडा के औद्योगिक क्षेत्रों के विस्तार के लिए 2940 करोड़ रूपए के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की। निवेश का बेस्ट डेस्टीनेशन और देश का ग्रोथ इंजन बन चुके उत्तर प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों के विस्तार में कोई कमी न आने पाए इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। औद्योगिक क्षेत्रों के विस्तारीकरण और नए औद्योगिक क्षेत्रों के विस्तार योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-2024 में 8000 करोड़ की धनराशि निर्धारित की गई थी। जिसमें से अभी तक कुल 7042.67 करोड़ रूपए की धनराशि की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। 
मंत्री नन्दी ने कहा कि उद्यमियों के हितों के संरक्षण, सिंगल विंडो सिस्टम, त्वरित एवं जवाबदेह प्रक्रिया के विकास से हम बड़े पैमाने पर निवेशकों को आकर्षित करने में सफल हुए हैं। जिसका परिणाम रहा है कि फरवरी 2023 में सम्पन्न यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में 33.50 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे, जो अब 40 लाख करोड़ के करीब पहुंच चुका है। देश और दुनिया की नामी गिरामी कम्पनियां आज उत्तर प्रदेश में निवेश कर रही हैं या फिर निवेश के लिए आतुर हैं। 

मुख्यमंत्री औद्योगिक क्षेत्र विस्तारीकरण/नए औद्योगिक क्षेत्र विस्तार योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-2024 में 8000 करोड़ रूपए का प्राविधान किया गया था। जिसमें से 3000 करोड़ रूपये नवगठित बुन्देलखण्ड औद्योगिक विकास प्राधिकरण को भूमि अधिग्रहण के लिए प्रदान किया जा चुका है। शेष 5000 करोड़ की धनराशि में से उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) को 1000 करोड़, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) को 1500 करोड़ एवं उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) को 440 करोड़ रूपए नए औद्योगिक क्षेत्र विस्तार एवं विकास के लिए अनुमोदित किए जाने के प्रस्ताव को औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने बुधवार को स्वीकृति प्रदान की। वहीं अभी हाल ही में यीडा को 279 करोड़ और गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) को 823.67 करोड़ रूपए की धनराशि दी जा चुकी है। सभी औद्योगिक विकास प्राधिकरणों को औद्योगिक क्षेत्रों के विस्तार के लिए निर्धारित 8000 करोड़ की धनराशि में अब तक 7042.67 करोड़ की धनराशि प्रदान करने की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है।
इसके साथ ही मंत्री नन्दी ने मेसर्स अपोलो लिमिटेड को औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन योजना के तहत 55 लाख रूपए की वित्तीय स्वीकृति निर्गत किए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की।

वित्तीय वर्ष 2023-2024 में औद्योगिक क्षेत्रों के विस्तार के लिए निर्धारित धनराशि 8000 करोड़
नवगठित बुन्देलखण्ड औद्योगिक विकास प्रधिकरण को भूमि अधिग्रहण के लिए 3000 करोड़
नए औद्योगिक क्षेत्र विस्तार एवं विकास के लिए यीडा, यूपीडा और यूपीसीडा को दिए जाएंगे 2940 करोड़
यीडा और गीडा को औद्योगिक क्षेत्र विस्तार के लिए दिया गया 1102.67 करोड़
अभी तक कुल 7042.67 करोड़ की धनराशि औद्योगिक विकास प्राधिकरणों के विस्तार के लिए निर्गत की जा चुकी है






Comments

अन्य खबरें

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली..... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1661: चीन के मिंग वंश ने ताइवान पर कब्जा किया। 1639: दिल्ली में लाल किले की नींव रखी गई। 1813: अमेरिका में

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली.... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1740: मराठा शासक पेशवा बाजीराव प्रथम का निधन। 1829: यूरोपीय देश नीदरलैंड की संसद ने नये प्रेस कानून पारित

मोदी ने जियोर्जियो को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दी
मोदी ने जियोर्जियो को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दी

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से टेलीफोन पर बात की और इटली के स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट

अभाविप ने की जीपीएटी के लिए शुल्क वृद्धि को वापस लेने की मांग
अभाविप ने की जीपीएटी के लिए शुल्क वृद्धि को वापस लेने की मांग

नयी दिल्ली।  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) की ओर ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जीपीएटी) के लिए की गयी ऑनलाइन आवेदन