लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

श्रीराम ज्योति से सजा समूचा जखनियां क्षेत्र
श्रीराम ज्योति से सजा समूचा जखनियां क्षेत्र
डेली न्यूज नेटवर्क    22 Jan 2024       Email   

जखनियां, गाजीपुर । प्रभु श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम के शुभ अवसर पर शिव मंदिर जखनिया पर भव्य एवं दिव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां हनुमान चालीसा भजन, कीर्तन, विजय महामंत्र का जप किया गया और भव्य जुलूस निकालकर पूरे बाजार में भ्रमण किया गया।
 उक्त अवसर पर जिला सहकार्यवाह दुर्गा प्रसाद ने कहा आज हम परम सौभाग्यशाली हैं, प्रभु श्री राम का मंदिर हम लोगों के सामने बना और उनकी प्राण प्रतिष्ठा हो रही है  उन्होंने कहा श्री राम हमारे सनातन की पहचान है, हमारे जनता का प्रतीक है। व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा हमारा जीवन धन्य हो गया जो प्रभु श्री राम लला 500 वर्षों के अंतराल के बाद श्री राम मंदिर अयोध्या में स्थापित हो रहे हैं। 
आज यह पल स्वर्णिम अक्षरों में इतिहास के पन्नों में अमर हो जाएगा। वर्मा ने कहा राम हमारे आराध्य है, राम हमारी आत्मा है, राम हमारे स्वाभिमान है, राम हमारे आदर्श हैं, राम हमारी शक्ति हैं, राम हमारी भक्ति हैं, राम हमारी संस्कृति हैं, राम लोक मंगल दायक है, राम हमारे पुरुषोत्तम है, राम हमारे पूज्यनीय हैं। आज प्रभु श्री राम अयोध्या में विराजमान ही नहीं हुए हैं वरन भारत में एक नए कालचक्र की शुरुआत हुई है। हमारी संस्कृति, हमारी धरोहर, हमारा अस्तित्व, हमारा स्वाभिमान आज हमें वापस मिला है। इस सांस्कृति स्वाभिमान को हम सभी को मिलकर आने वाले पीढ़ियो में जीवंत रखना है। इस स्वर्णिम पल को पाने में हमारी कई पीढियां ने अपने जीवन का बलिदान दे दिया। 134 वर्ष की लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद आज 22 जनवरी 2024 को हम सभी को हमारा स्वाभिमान वापस मिला है। आज यह पल इतिहास के पन्नों में अमर हो जाएगा। वर्मा ने कहा इस हर्षित पल पर पूरा देश राममय है, लोगों में हर्लोउत्साह है। 
गांव-गांव भजन, कीर्तन हो रहे हैं। पूरा जखनिया श्री राम ज्योति से दुल्हन की तरह सज गई है। यह अलौकिक पल देश के सभी लोग अपने आंखों में समा लेना चाहते हैं क्योंकि हमारे राम आज आ गए हैं। वर्मा ने कहा भए प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी, हर्षित महतारी मुनिमन हारी, अद्भुत रूप विचारी। यह कितना ही सुखद पल है। वर्मा ने कहा राम के बिना भारत जीवन की कल्पना ही असम्भ है। बिना राम के आदर्शों का चर्मोत्कर्ष कहा है, बिना राम के भारत भर में भारत वर्ष कहा है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद उपस्थित महिलाओं ने आरती और शोहर गीत गाया उसके उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर अशोक गुप्ता, राकेश सिंह, सतीश जायसवाल, प्रशांत सिंह, चिंटू गुप्ता, अजीत, शंभू वर्मा, नंदा वर्मा, सुनील यादव, धीरज गुप्ता, राजेश जायसवाल, नंदू गुप्ता, धर्मेंद्र चौरसिया, सुनील जायसवाल, नीलेश सिंह, मनीष पांडेय, मनोज वर्मा सहित असंख्य रामभक्त माताएं बहने उपस्थित रहे।






Comments

अन्य खबरें

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली..... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1661: चीन के मिंग वंश ने ताइवान पर कब्जा किया। 1639: दिल्ली में लाल किले की नींव रखी गई। 1813: अमेरिका में

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली.... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1740: मराठा शासक पेशवा बाजीराव प्रथम का निधन। 1829: यूरोपीय देश नीदरलैंड की संसद ने नये प्रेस कानून पारित

मोदी ने जियोर्जियो को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दी
मोदी ने जियोर्जियो को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दी

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से टेलीफोन पर बात की और इटली के स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट

अभाविप ने की जीपीएटी के लिए शुल्क वृद्धि को वापस लेने की मांग
अभाविप ने की जीपीएटी के लिए शुल्क वृद्धि को वापस लेने की मांग

नयी दिल्ली।  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) की ओर ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जीपीएटी) के लिए की गयी ऑनलाइन आवेदन