लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

Gonda : गोंडा की यह दीवर दे रही संदेश...वोट जरूर देना
Gonda : गोंडा की यह दीवर दे रही संदेश...वोट जरूर देना
डेली न्यूज नेटवर्क    24 Jan 2024       Email   


गोंडा। मतदान लोकतंत्र की ताकत है, अधिक से अधिक मतदान करें। जितने अधिक वोट पड़ेंगे, उतनी पारदर्शी होगी सरकार...। 
इस संदेश को जनपदवासियों तक पहुंचाने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक अनूठी पहल की है। शहर में मतदाता साक्षरता वॉल तैयार की गई है। व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी कार्यक्रम (स्वीप) के अन्तर्गत सरयू कन्या पाठशाला की दीवारों पर इसे तैयार किया गया है। यह वॉल वोट देने का संदेश दे रही है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिलाधिकारी नेहा शर्मा द्वारा इसका लोकार्पण किया जाएगा।

बता दें, आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा जनपदवासियों में मतदान के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने एवं मतदान प्रतिशत में वृद्धि किये जाने के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। जिलाधिकारी द्वारा बीते दिनों मतदाता जागरूकता ग्राम चौपाल तक शुरू की गई। इसके अन्तर्गत जनपद के सभी चार तहसीलों के दूर-दराज के गांवों में जाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक कर रही हैं। 

इसी दिशा में आमतौर पर मतदान के प्रति उदासीन रवैया अपनाने वाले युवाओं को जागरूक करने और उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए मतदाता साक्षरता वॉल जैसा अभिनव प्रयास किया गया है। 

मतदान अधिकार के साथ कर्तव्य भी 
जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र एक सामाजिक और राजनीतिक ढाँचा है जिसमें नागरिकों को अपनी सरकार का चयन करने की स्वतंत्रता होती है। इस विशिष्ट प्रक्रिया में मतदाता का योगदान महत्वपूर्ण है। मताधिकारों का सही और सक्रिय उपयोग करना मतदाता को नागरिक सामरिकता में भागीदार बनाता है और समाज में सकारात्मक परिवर्तनों को प्रेरित करता है। मताधिकार एक नागरिक का अधिकार है, जो लोकतंत्र में स्थापित किया गया है। इसे डेमोक्रेसी की नींव माना जाता है। मतदाता अपने मताधिकारों का उपयोग करके समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए सक्रिय रूप से भागीदार हो सकता है। इससे समाज में समानता और सामाजिक न्याय की दिशा में कदम बढ़ाया जा सकता है। मताधिकार, किसी भी देश के नागरिक का न केवल एक संवैधानिक अधिकार है बल्कि कर्तव्य भी है। जो स्त्री और पुरुष दोनों के लिए समान है। आगामी लोकसभा चुनावों में हमारा आपका एक-एक वोट देश का भविष्य तय करेगा। सभी मतदाता मिलकर देश में बनने वाली सरकार का चुनाव करेगें। यह प्रत्येक मतदाता की जिम्मेदारी है कि वह अपने मनपसंद प्रत्याशी को बिना किसी भय, डर, लालच व दबाव के अपना वोट दें। आपके मताधिकार के प्रयोग के बीच किसी भी असामाजिक तत्व को नहीं आने दिया जायेगा, इसके लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।






Comments

अन्य खबरें

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली..... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1661: चीन के मिंग वंश ने ताइवान पर कब्जा किया। 1639: दिल्ली में लाल किले की नींव रखी गई। 1813: अमेरिका में

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली.... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1740: मराठा शासक पेशवा बाजीराव प्रथम का निधन। 1829: यूरोपीय देश नीदरलैंड की संसद ने नये प्रेस कानून पारित

मोदी ने जियोर्जियो को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दी
मोदी ने जियोर्जियो को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दी

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से टेलीफोन पर बात की और इटली के स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट

अभाविप ने की जीपीएटी के लिए शुल्क वृद्धि को वापस लेने की मांग
अभाविप ने की जीपीएटी के लिए शुल्क वृद्धि को वापस लेने की मांग

नयी दिल्ली।  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) की ओर ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जीपीएटी) के लिए की गयी ऑनलाइन आवेदन