लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

Lucknow : कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही ने विपक्षी दलों पर  साधा निशाना, AAP पर खड़े किए यह सवाल
Lucknow : कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना, AAP पर खड़े किए यह सवाल
डेली न्यूज नेटवर्क    11 Feb 2024       Email   


लखनऊ। राकेश यादव 

प्रदेश के कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही ने विपक्षी दल पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रभु श्री राम संपूर्ण मानव समाज के लिए आदर्श और पथ प्रदर्शक हैं। भव्य और दिव्य अयोध्या देखकर विपक्षी दल के कुछ नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। इसलिए आए दिन ऊट पटांग बयानबाजी करते हैं।

DNA Digital से खास बातचीत के दौरान कारागार राज्यमंत्री ने कहा कि योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर भाजपा और उसके समर्थक दल के  प्रत्याशी रिकॉर्ड तोड़ मातों से विजय होंगे। श्री राही ने कहा कि मोदी जी के निर्देश में प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने जो विकास के काम किये हैं वह नजीर बन गये हैं।


दावा : योगी सरकार में यह आया है बदलाव
कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही ने कहा कि आज गरीब किसी वर्ग का हो, किसी जाति का हो भूखा नहीं सोता है। गरीबों के कच्चे घर आज पक्के मकान बन चुके हैं। बिना जाति धर्म के हर गरीब को सरकार अनाज और किसानों को सम्मान निधि दे रही है। सरकार की किसान हितैषी नीतियों कि वजह से किसानों की आय में वृद्धि हुई है उन्हें उपज का उचित मूल्य मिल रहा है। तमाम गांव जिनमें अब तक बिजली नहीं पहुंची थी वह रोशन हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जेलों में आज कैदियों को बेहतर खाना दिया जा रहा है। मानव अधिकारों का पूरी तरह से पालन करते हुए जेल मैनुअल के तहत सुविधाएं दी जा रही हैं।


सरकार ने किसानों का सम्मान किया
कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही ने रालोद के भाजपा से गठबंधन के सवाल पर कहा कि सरकार ने किसानों का सम्मान किया है। चौधरी चरण सिंह जी को यह सम्मान बहुत पहले मिल जाना चाहिए था।


 जनता आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर कर देगी
आम आदमी पार्टी को लेकर कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही ने कहा कि पहले लोग कहते थे कि आम आदमी पार्टी राजनीतिक दलों के लिए नई चुनौती बन गई है। हकीकत तो ये है आज आम आदमी पार्टी देश के लिए चुनौती है वह देश विरोधी कार्यों में लिप्त है। उसकी देश विरोधी गतिविधियों को अब दिल्ली और पंजाब की जनता भी जान चुकी है। जल्दी ही जनता आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर कर देगी।






Comments

अन्य खबरें

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली..... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1661: चीन के मिंग वंश ने ताइवान पर कब्जा किया। 1639: दिल्ली में लाल किले की नींव रखी गई। 1813: अमेरिका में

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली.... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1740: मराठा शासक पेशवा बाजीराव प्रथम का निधन। 1829: यूरोपीय देश नीदरलैंड की संसद ने नये प्रेस कानून पारित

मोदी ने जियोर्जियो को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दी
मोदी ने जियोर्जियो को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दी

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से टेलीफोन पर बात की और इटली के स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट

अभाविप ने की जीपीएटी के लिए शुल्क वृद्धि को वापस लेने की मांग
अभाविप ने की जीपीएटी के लिए शुल्क वृद्धि को वापस लेने की मांग

नयी दिल्ली।  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) की ओर ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जीपीएटी) के लिए की गयी ऑनलाइन आवेदन