लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

Lucknow: साड़ी पहनकर मैराथन में दौड़ी महिलाएं, देश में पहली बार अलग तरीके की प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Lucknow: साड़ी पहनकर मैराथन में दौड़ी महिलाएं, देश में पहली बार अलग तरीके की प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
डेली न्यूज़ नेटवर्क    12 Feb 2024       Email   

बीकेटी (लखनऊ) ।  सांसद खेल स्पर्धा के अंतर्गत रविवार को बख्शी का तालाब पर साड़ी युक्त महिलाओं की सेमी क्वार्टर मैराथन पांच किमी.की दौड़ को मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री आवासन एवम शहरी कौशल किशोर ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। सांसद खेल स्पर्धा 2024 के अंतर्गत के तहत मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र के बीकेटी में शायद पहली बार साड़ी पहनकर महिलाओं ने दौड़ लगाई।सांसद खेल स्पर्धा के अंतर्गत सभी विधानसभाओं में महिलाओं की खेल में भागीदारी बढ़ाने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित हो रहीं है।वहीं साड़ी युक्त महिलाओं की सेमी क्वार्टर मैराथन 5किमी.दौड़ में बीकेटी विधानसभा क्षेत्र की लगभग 1000 महिलाओं ने प्रतिभाग किया जहां खेसरावां सिरसा कमालपुर निवासी अंशिका रावत ने प्रथम,ममता निवासी रजौली ने द्वितीय तथा पायल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।प्रथम पुरस्कार के रूप में 31 हजार ,द्वितीय 21 हजार तृतीय पुरस्कार के रूप में 11 हज़ार रुपए धनराशि की चेक व प्रमाणपत्र कौशल किशोर ने विजेताओं को वितरित किया।

वहीं, दस प्रथम स्थान पर महिलाओं को 21 सौ रुपए,दस द्वितीय स्थान पर पहुंची महिलाओं को 11 सौ रुपए व तृतीय स्थान पर पहुंची दस महिलाओं को 501रुपए व प्रमाणपत्र पुरस्कार के रूप में दिया।वहीं कौशल किशोर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकसित भारत आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं और विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने में महिलाओ की भागीदारी अहम है इसलिए सभी क्षेत्रों में महिलाओं को आगे आकर विकसित भारत बनाने में अपना सफ़ल योगदान देना है।उन्होंने कहा कि इस तरह की दौड़ कराने का मुख्य उद्देश्य दौड़ में महिलाओं की रूचि बढ़ाना,उन्हें और अधिक प्रतिभावान बनाना है,जिससे ये महिलाएं राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचकर अपनी खेल प्रतिभा को दिखा सके। इस मौक़े पर जिलाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी संयोजक अरुण सिंह गप्पू, नशामुक्त समाज आंदोलन 'अभियान कौशल का' के प्रांतीय सह संयोजक नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सदाशिव मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि जगदंबा त्रिपाठी व विवेक सिंह आदि उपस्थित रहे।






Comments

अन्य खबरें

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली..... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1661: चीन के मिंग वंश ने ताइवान पर कब्जा किया। 1639: दिल्ली में लाल किले की नींव रखी गई। 1813: अमेरिका में

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली.... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1740: मराठा शासक पेशवा बाजीराव प्रथम का निधन। 1829: यूरोपीय देश नीदरलैंड की संसद ने नये प्रेस कानून पारित

मोदी ने जियोर्जियो को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दी
मोदी ने जियोर्जियो को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दी

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से टेलीफोन पर बात की और इटली के स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट

अभाविप ने की जीपीएटी के लिए शुल्क वृद्धि को वापस लेने की मांग
अभाविप ने की जीपीएटी के लिए शुल्क वृद्धि को वापस लेने की मांग

नयी दिल्ली।  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) की ओर ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जीपीएटी) के लिए की गयी ऑनलाइन आवेदन