लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

Gonda News : डीएम नेहा शर्मा ने बदली जनपद की तस्वीर, जानिए कैसे जनता के दिलों में बनाई जगह
Gonda News : डीएम नेहा शर्मा ने बदली जनपद की तस्वीर, जानिए कैसे जनता के दिलों में बनाई जगह
डेली न्यूज नेटवर्क    12 Feb 2024       Email   

गोण्डा : 2010 बैच की आईएएस नेहा शर्मा ने जून 2023 में गोण्डा जनपद की कमान संभाली। बतौर जिलाधिकारी, उन्होंने साबित कर दिया कि कुछ करने का जज्बा और दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो व्यक्ति कठिन से कठिन लक्ष्य भी हासिल कर सकता है। सोमवार को नेहा शर्मा के जनपद में आठ महीने पूरे हुए हैं। इन दौरान उन्होंने बदलते गोंडा की नई तस्वीर खींच दी है। कभी प्रदेश के पिछड़े जिलों में गिना जाने वाला गोंडा आज स्वच्छता, विकास और सुशासन के पथ पर अग्रसर है। 

बात चाहें, सरकारी योजनाओं का लाभ अन्तिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने की हो या जनपद में विकास के नए आयाम तलाशने की, नेहा शर्मा जनपदवासियों के लिए एक उम्मीद बनकर आई हैं। ग्राम चौपाल, जनता दर्शन, शिकायतों के त्वरित निस्तारण जैसी कोशिशों से जहां जनता के दिलों में जगह बनाई है। वहीं, भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति को प्रभावी ढंग से लागू कर सिस्टम के प्रति लोगों का विश्वास जगाया है। उनकी दूरदर्शी सोच का नतीजा है कि प्रोजेक्ट वनटांगिया जैसे सफल अभियानों से वर्षों से जंगलों में जीवन जीने को मजबूर इस पिछड़े समुदाय को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने की पहल की गई। लोगों के जीवन में बदलाव लाने के साथ ही जनपद की तस्वीर भी बदली है।


जनता से सीधा संवाद, शिकायतों का त्वरित निस्तारण

जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने प्रशासन को आम जनपदवासियों तक पहुंचे की दिशा में पहला कदम ग्राम चौपाल के रूप में उठाया। जिलाधिकारी ने स्वयं शिकायतों की सुनवाई का फैसला लिया। बात सिर्फ सुनवाई तक सीमित नहीं रखी। सभी अधिकारियों को इनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी स्वयं एक-एक शिकायत पर समीक्षा कर रही हैं। खास बात यह है कि अगर सोशल मीडिया से भी कोई शिकायत प्राप्त होती है तो डीएम खुद उसका निस्तारण सुनिश्चित कर संबंधित को अवगत तक कराती हैं।


स्वच्छताः एक जीवन शैली के रूप में 

स्वच्छ भारत के संदेश को हर जनपदवासी तक पहुंचाने के लिए जिलाधिकारी ने मेरा गोण्डा, मेरी शान अभियान की शुरुआत की गई। प्रदेश के किसी भी जिले में आयोजित अब तक के सबसे बड़े अभियान को शुरू किया गया। अभियान का विस्तार ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में किया गया। नेहा शर्मा कहती हैं कि स्वच्छता बिना जनभागीदारी के संभव ही नहीं है। इसीलिए, स्वच्छता के इस महाभियान को शहर की पहचान से जोड़ा गया। स्वच्छा वॉरियर के रूप में युवा इसका हिस्सा बन रहे हैं। क्विक रेस्पॉरेंस टीम के माध्यम से स्वच्छता संबंधी शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके अच्छे नतीजे भी आए।  


बदल रही जनपद की रंगत

छह महीने पहले जिलाधिकारी द्वारा शुरू किए गए शहर के सौंदर्यीकरण का कार्य अब दिखने लगा है। गोंडा शहर के सार्वजिनक स्थलों की जो दीवार कभी गंदगी का कहानी बयां करती थी वह आज मिशन शक्ति वॉल और स्वीप वॉल के रूप में बदलाव का संदेश को जन-जन तक पहुंचा रही हैं। अदम गोंडवी मैदान की दीवार पर बनी एसडीजी वॉल विकास के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शा रही है। शहर के पुराने सकरा तालाब, रेलवे स्टेशन के साथ के तालाब समेत कई स्थलों को संरक्षित करने का कार्य किया गया है।


मुख्यधारा से जुड़ा वनवासी समुदाय

सरकार की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने गोण्डा के नवाबगंज और मनकापुर विकासखंड के वनटांगिया ग्रामों में रहने वाले वनवासियों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने की कवायद शुरू की। विकास को गांववासियों की तहलीज तक पहुंचाने के लिए सबसे पहले सड़क निर्माण का कार्य किया गया। आजादी के 76 वर्षों के बाद भी बिजली जैसी आवश्यक सेवा से वंचित इस समुदाय के गांवों तक रोशनी को पहुंचाया। कौशल विकास केन्द्रों के माध्यम से युवाओं के जीवन को बदलने की दिशा में काम किया जा रहा है। दीपावली पर वनटांगिया महोत्सव का भी आयोजन किया गया।


महिला सशक्तिकरणः मिशन शक्ति कैफे व अरगा स्टोर

मिशन शक्ति कैफे और अरगा स्टोर की रूप में महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम पहल की गई। इन स्टोर का संचालन स्वयं सहायता समूहों द्वारा ही किया जा रहा है। जनपद के लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज से लेकर विकास भवन तक में इनका संचालन किया जा रहा है। जल्द ही, डीएम कार्यालय परिसर में भी शुरुआत की जाएगी। खास बात यह है कि स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार अरगा ब्रांड के उत्पादों अरगा स्टोर पर उपलब्ध कराए जाते हैं।


सबसे बड़ा कन्या पूजन कर बनाया रिकॉर्ड

जिलाधिकारी नेहा शर्मा द्वारा बीती 22 अक्टूबर को देश के सबसे बड़े कन्या पूजन का आयोजन कर कीर्तिमान स्थापित किया। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में इस दर्ज भी किया गया है। जनपद में 11800 से ज्यादा कन्याओं का कन्या पूजन किया गया।  


भ्रष्टाचारियों के खिलाफ त्वरित कार्यवाही

विकास की नई राह तैयार करने के साथ ही जिलाधिकारी द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ भी कठोर कदम उठाए गए। बीते आठ महीने में सामने आए एक दर्जन से ज्यादा प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही की गई। इतना ही नहीं, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जैसे प्रकरणों में संबंधित के खिलाफ एफआईआर कराने जैसे कदम भी उठाए गए हैं।


प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के प्रभावी रूप से जनता तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन गोण्डा प्रतिबद्ध है। जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस हमारी प्राथमिकता है। -- नेहा शर्मा, जिलाधिकारी गोण्डा


 







Comments

अन्य खबरें

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली..... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1661: चीन के मिंग वंश ने ताइवान पर कब्जा किया। 1639: दिल्ली में लाल किले की नींव रखी गई। 1813: अमेरिका में

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली.... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1740: मराठा शासक पेशवा बाजीराव प्रथम का निधन। 1829: यूरोपीय देश नीदरलैंड की संसद ने नये प्रेस कानून पारित

मोदी ने जियोर्जियो को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दी
मोदी ने जियोर्जियो को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दी

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से टेलीफोन पर बात की और इटली के स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट

अभाविप ने की जीपीएटी के लिए शुल्क वृद्धि को वापस लेने की मांग
अभाविप ने की जीपीएटी के लिए शुल्क वृद्धि को वापस लेने की मांग

नयी दिल्ली।  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) की ओर ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जीपीएटी) के लिए की गयी ऑनलाइन आवेदन