लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

वैश्विक हालात से निर्यात- आयात प्रभावित,अप्रैल में व्यापार घाटा 15.60 अरब डालर
वैश्विक हालात से निर्यात- आयात प्रभावित,अप्रैल में व्यापार घाटा 15.60 अरब डालर
एजेंसी    15 Apr 2024       Email   

नयी दिल्ली.... वैश्विक बाजार में अनिश्चिततायें बढ़ने के बीच भारत से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात और आयात मार्च 2024 में हल्की गिरावट के साथ क्रमश: 41.68 अरब डालर और 57.28 अरब डालर रहा।

अप्रैल,24 में व्यापार घाटा (निर्यात- आयात का अंतर) वार्षिक आधार पर सीमित हो कर 15.60 अरब डालर रहा।

पिछले साल मार्च में 41.96 अरब डालर के वाणिज्यक वस्तुओं के निर्यात और 60.92 अरब डालर के साथ व्यापार घाटा 18.96 अरब डालर के बराबर था।

मार्च,24 में गैर पेट्रोलियम एवं गैर रत्न आभूषण निर्यात 33.67 अरब डालर और आयात 35.21 अरब डालर रहा।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023-24 में व्यापार घाटा 240.2 अरब डालर रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 265 अरब डालर था।

वित्त वर्ष 2023-24 (अप्रैल-मार्च) की अवधि में वाणिज्यक वस्तुओं का निर्यात 437.06 अरब डॉलर रहा, जबकि वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान वाणिज्यिक निर्यात 451.07 अरब डॉलर था। इसी तरह 2023-24 में वाणिज्यिक आयात 677.24 अरब डॉलर रहा जबकि 2022-23 में आयात यह 715.97 अरब डॉलर था।

वर्ष 2023-24 में गैर पेट्रोलियम एवं गैर रत्नाभूषण निर्यात 320.21 अरब डालर तथा आयात 422.80 अरब डालर के बराबर रहा। वर्ष 2022-23 में ये आंकड़े क्रमश: 315.64 अरब

डालर और 435.54 अरब डालर थे।

मंत्रालय की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि लगातार वैश्विक चुनौतियों के बावजूद, अनुमानित सम्पूर्ण निर्यात (माल और सेवाओं को मिला कर) पिछले साल के उच्चतम

रिकॉर्ड को पार गया है। विज्ञप्ति के अनुसार वित्त वर्ष 2022-23 के 776.40 अरब डॉलर

के सम्पूर्ण वस्तु एवं सेवा निर्यात की तुलना में वित्त वर्ष 2023-24 में सम्पूर्ण निर्यात अनुमानित 776.68 अरब डॉलर है। वर्ष 2023-24 में वस्तुओं और सेवाओं को मिला कर सम्पूर्ण आयात 854.80 अरब डालर के बराबर रहा, जो इससे पिछले वर्ष 898.02 अरब डालर के बराबर था।

मार्च में सम्पूर्ण निर्यात 70.31 अरब डालर और आयात 73.12 अरब डालर के बराबर रहा। इस तरह मार्च, 24 माह का सम्पूर्ण व्यापार घाटा सीमित हो कर 2.91 अरब डालर के बराबर रहा जो कि पिछले वर्ष मार्च में 5.48 अरब डालर के बराबर था।

वित्त वर्ष 2023-24 में वस्तु और सेवाओं-दोनों के व्यापार को मिला कर सम्पूर्ण व्यापार घाटा सीमित हो कर 78.12 अरब डालर रहा जबकि वर्ष 2022-23 में सम्पूर्ण व्यापार घाटा 121.62 अरब डालर था।

मंत्रालय के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक सामान का निर्यात वित्त वर्ष 2022-23 के 23.55 अरब डालर की तुलना में 23.64 प्रतिशत बढ़कर 2023-24 में 29.12 अरब डॉलर हो गया।

दवाओं और फार्मास्यूटिकल्स का निर्यात सालना आधार पर 9.67 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 27.85 अरब डॉलर रहा। इसी तरह इंजीनियरिंग सामान के निर्यात में चुनौतियों के बावजूद 2023-24 में कुल 2.13 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 109.32 अरब डॉलर हो गया।

कृषि वस्तुओं में तम्बाकू का निर्यात 19.46 प्रतिशत ऊंचा रहा। फल और सब्जियाँ (13.86 फीसदी), मांस, डेयरी और पोल्ट्री उत्पाद (12.34 फीसदी), मसाले (12.30 फीसदी), अनाज तैयारियाँ और विविध प्रसंस्कृत वस्तुएँ (8.96 फीसदी), तिलहन ( वित्त वर्ष 2023-24 में 7.43फीसदी) और ऑयल मील्स (7.01फीसदी) के निर्यात में भी 2023-24 में वृद्धि दर्ज की गयी।

इंजीनियरिंग निर्यात संवर्धन परिषद (ईईपीसी इंडिया) के चेयरमैन अरुण कुमार गरोडिया ने कहा कि कुछ प्रमुख वैश्विक बाजारों में मंदी, भू-राजनीतिक तनाव, लाल सागर संकट और उच्च माल ढुलाई दरों के बावजूद वित्त वर्ष 2024 में इंजीनियरिंग सामान का निर्यात पिछले वर्ष की संख्या को पार कर गया।






Comments

अन्य खबरें

कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र के साथ मिलकर होगी अखिल भारतीय के-पॉप प्रतियोगिता
कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र के साथ मिलकर होगी अखिल भारतीय के-पॉप प्रतियोगिता

नयी दिल्ली।  नयी दिल्ली स्थित कोरियाई सांस्कृतिक केन्द्र, भारत एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के सहयोग से 17 मई से 'अखिल भारतीय के-पॉप प्रतियोगिता 2024' आयोजित करने जा रहा है। कोरियाई

मिसाइल आधारित स्मार्ट टारपीडो का सफल परीक्षण
मिसाइल आधारित स्मार्ट टारपीडो का सफल परीक्षण

नई दिल्ली।  रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन(डीआरडीओ) ने नई पीढ़ी की मिसाइल आधारित हल्की टारपीडो प्रणाली स्मार्ट का बुधवार को सफल परीक्षण किया। ओड़िशा के तटीय क्षेत्र में डॉक्टर एपीजे

कोविड-कोविशील्ड: उच्चतम न्यायालय में याचिका, दुष्प्रभावों की जांच की मांग
कोविड-कोविशील्ड: उच्चतम न्यायालय में याचिका, दुष्प्रभावों की जांच की मांग

नई दिल्ली।  कोविशील्ड वैक्सीन के कथित दुष्प्रभावों की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की देखरेख में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक की अध्यक्षता

कल अयोध्या में रामलला का दर्शन करेंगी राष्ट्रपति मुर्मु
कल अयोध्या में रामलला का दर्शन करेंगी राष्ट्रपति मुर्मु

नयी दिल्ली।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला के दर्शन तथा पूजा अर्चना करेंगी। राष्ट्रपति सचिवालय ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति जारी कर