लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

भाजपा ने मुस्लिम महिलाओं को दिलाई कमान: अल्पसंख्यक मोर्चा का बड़ा एलान
भाजपा ने मुस्लिम महिलाओं को दिलाई कमान: अल्पसंख्यक मोर्चा का बड़ा एलान
Daily News Network    21 Apr 2024       Email   


प्रयागराज। लोकसभा चुनाव के मैदान में हर वर्ग को साधने की रणनीति में जुटी भाजपा अल्पसंख्यक समुदाय को पार्टी में अहम स्थान देने की रूपरेखा तैयार कर चुकी है। मीडिया प्रभारी विवेक मिश्र ने बताया कि रविवार को सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय में अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारियों की आहूत की गई बैठक में चुनाव को लेकर कई बिंदुओं पर चिंतन मंथन हुआ। बैठक के दौरान तय किया गया की अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल स्तर पर जल्द से जल्द अपनी टीम का विस्तार करेगा और खासकर मुस्लिम समाज की महिलाओं को मंडल स्तर संगठनात्मक दायित्व और टीम में शामिल करने का विशेष प्रयास किया जायेगा। बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने कहा कि मोदी सरकार ने जो सम्मान अल्पसंख्यक समुदाय को दिलाया है वो आज तक किसी सरकार में संभव नहीं हुआ था। बिना किसी भेदभाव के केंद्र व प्रदेश सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों को मिला है। विपक्षी पार्टियां मुस्लिम समाज को वोटबैंक की मशीन समझती आई हैं और हर बार चुनाव में कोरे वादों के मंच से इन्हे ठगा गया है। भाजपा ने वादे नहीं अपितु संकल्प लिया सबका साथ सबका विकास का और उसे पूरा भी किया। आज मुस्लिम समाज के 51 होनहारों का चयन आई ए एस के लिए हुआ है जबकि पिछली सरकारों में ये संख्या गिनी चुनी होती थी। इसका सीधा मतलब है की भाजपा ने अल्पसंख्यकों का मान सम्मान बढ़ाया है।

अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष नवाब खान ने कहा कि मंडल व विधानसभा स्तर पर मोर्चा को मजबूत बनाने के काम पर मोर्चा कार्यकर्ता पदाधिकारी पूरे जी जान से लग जाएं। मंडल स्तर पर मुस्लिम समाज की कम से कम पांच महिलाओं को को अवश्य शामिल करें और उन्हें संगठनात्मक दायित्व व टीम में शामिल करें। बैठक में अल्पसंख्यक बस्तियों क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क करने व मोदी की नीतियों को घर घर तक पहुंचाने की योजना तैयार की गई।

इस दौरान मोर्चा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों विधानसभा प्रभारियों का फूल मालाओं से एवं मुंह मीठा कराकर उनका स्वागत किया गया।

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, अल्पसंख्यक अध्यक्ष महानगर नवाब खान, रेहाना खातून, एजाजुद्दीन, बिलाल अहमद, राजेश गोंड ,मनु चावला, कुलदीप सिंह खालसा, कमल सिंह, अली, शमशुल हुसैन, सरवर, जसविंदर सिंह जग्गी, मो शरीफ, महताब आलम, मो मुस्तफा, एकलाख, आसिफ, प्रशांत शुक्ला, नीलू शुक्ला, राकेश भारती, कुलदीप मिश्र, ब्रहस्पति पांडेय, मीडिया प्रभारी भाजपा महानगर विवेक मिश्र उपस्थित रहे।

विवेक मिश्र मीडिया प्रभारी भाजपा प्रयागराज महानगर






Comments

अन्य खबरें

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1529 : बंगाल के अफगान शासक नसरत शाह को गोगरा नदी के किनारे हुई लड़ाई में बाबर के हाथों हार का मुंह देखना

कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र के साथ मिलकर होगी अखिल भारतीय के-पॉप प्रतियोगिता
कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र के साथ मिलकर होगी अखिल भारतीय के-पॉप प्रतियोगिता

नयी दिल्ली।  नयी दिल्ली स्थित कोरियाई सांस्कृतिक केन्द्र, भारत एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के सहयोग से 17 मई से 'अखिल भारतीय के-पॉप प्रतियोगिता 2024' आयोजित करने जा रहा है। कोरियाई

मिसाइल आधारित स्मार्ट टारपीडो का सफल परीक्षण
मिसाइल आधारित स्मार्ट टारपीडो का सफल परीक्षण

नई दिल्ली।  रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन(डीआरडीओ) ने नई पीढ़ी की मिसाइल आधारित हल्की टारपीडो प्रणाली स्मार्ट का बुधवार को सफल परीक्षण किया। ओड़िशा के तटीय क्षेत्र में डॉक्टर एपीजे

कोविड-कोविशील्ड: उच्चतम न्यायालय में याचिका, दुष्प्रभावों की जांच की मांग
कोविड-कोविशील्ड: उच्चतम न्यायालय में याचिका, दुष्प्रभावों की जांच की मांग

नई दिल्ली।  कोविशील्ड वैक्सीन के कथित दुष्प्रभावों की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की देखरेख में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक की अध्यक्षता