लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

आतिशी ने दिल्ली लैंडफिल आग की जांच का वादा किया
आतिशी ने दिल्ली लैंडफिल आग की जांच का वादा किया
एजेंसी    22 Apr 2024       Email   

नयी दिल्ली.... आम आदमी पार्टी (आप) नेता और दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने सोमवार को कहा कि आप सरकार यह पता लगाने के लिए जांच कराएगी कि गाजीपुर लैंडफिल साइट पर आग किस वजह से लगी।

सुश्री आतिशी ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, “ग़ाज़ीपुर लैंडफिल साइट पर लगी आग पर अब काबू पा लिया गया है और बुझ गई है। दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग ने आग बुझाने के लिए रात भर कड़ी मेहनत की। हम आग लगने के कारण की जांच करेंगे।”

आप मंत्री ने कहा, “रविवार को उप महापौर अलेय मोहम्मद इकबाल ने लैंडफिल साइट का दौरा किया। आज महापौर शैली ऑबरॉय स्थिति का जायजा लेने के लिए साइट का दौरा करेंगी।” सुश्री आतिशी ने दिल्ली नगर निगम में अपने कार्यकाल के दौरान कूड़ा निस्तारण में हुई गड़बड़ी के लिए भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया।

गौरतलब है कि रविवार शाम को राजधानी की गाजीपुर लैंडफिल साइल पर भीषण आग लग गयी थी। आग बुझने के बावजूद लैंडफिल से धुएं का घना गुबार उठ रहा है। लैडफिल साइट के घना काला धुंआ उठने पर आसपास रहने वाले लागों को सांस लेने में ज्यादा तकलीफ होने पर घर छोड़कर अन्यत्र जाने में मजबूर होना पड़ा।

दिल्ली अग्निशमन सेवा की रिपोर्ट के मुताबिक, “कचरे के विशाल ढेर के भीतर बनी गैसों के कारण ही आग लगी थी।”






Comments

अन्य खबरें

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली .... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1663 : प्रसिद्ध नाटककार थामस किलिग्रू द्वारा निर्मित रायल थियेटर की लंदन में शुरूआत। 1834 : ईस्ट इंडिया कंपनी

नीट का पेपर लीक होना युवाओं के साथ फिर खिलवाड़ : कांग्रेस
नीट का पेपर लीक होना युवाओं के साथ फिर खिलवाड़ : कांग्रेस

नयी दिल्ली.... कांग्रेस ने मेडिकल प्रवेश के लिए होने वाली नीट परीक्षा पेपर लीक होने की खबरों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आज कहा कि मोदी सरकार पेपर लीक की बीमारी रोक पाने में असमर्थ हो

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1529 : बंगाल के अफगान शासक नसरत शाह को गोगरा नदी के किनारे हुई लड़ाई में बाबर के हाथों हार का मुंह देखना

कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र के साथ मिलकर होगी अखिल भारतीय के-पॉप प्रतियोगिता
कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र के साथ मिलकर होगी अखिल भारतीय के-पॉप प्रतियोगिता

नयी दिल्ली।  नयी दिल्ली स्थित कोरियाई सांस्कृतिक केन्द्र, भारत एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के सहयोग से 17 मई से 'अखिल भारतीय के-पॉप प्रतियोगिता 2024' आयोजित करने जा रहा है। कोरियाई