लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

निशुल्क सुविधाओं को हतोत्साहित किया जाना चाहिए: वेंकैया
निशुल्क सुविधाओं को हतोत्साहित किया जाना चाहिए: वेंकैया
एजेंसी    23 Apr 2024       Email   

नई दिल्ली ...... पूर्व उपराष्ट्रपति एवं वेंकैया नायडू ने कहा है कि दल बदल कानून को सख्त बनाया जाना चाहिए और निशुल्क सुविधाओं को हतोत्साहित किया जाना चाहिए।

श्री नायडू ने मंगलवार को यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में नैतिकता का महत्व घट रहा है।यह चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को चुनावी वादों के दौरान निशुल्क सुविधा और वस्तुएं देने के वादों से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब राजनीतिक दल निशुल्क सुविधा और वस्तु देने का वादा करें तो उन्हें उसे जुटाने के संसाधनों का ब्यौरा भी देना चाहिए। उन्होंने कहा,"आम जनता को भी नेताओं से यह सवाल करने चाहिए कि इसके लिए संसाधन कहां से आएंगे ?" यह कार्यक्रम श्री नायडू को पद विभूषण सम्मान से सम्मानित होने के उपलक्ष्य में किया आयोजित गया था।

श्री नायडू ने राजनेताओं के एक दल से दूसरे दल में जाने पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दल बदल विरोधी कानून को सख्त बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह गलत राजनीतिक प्रथा है और इस पर अंकुश लगाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जो राजनेता अपने प्रतिद्वंदी के लिए गलत भाषा का प्रयोग करते हैं, जनता को उन्हें नकार देना चाहिए।

पूर्व उपराष्ट्रपति ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में बढ़ चढ़कर योगदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को सार्वजनिक जीवन में सक्रियता से भाग लेना चाहिए।






Comments

अन्य खबरें

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली .... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1663 : प्रसिद्ध नाटककार थामस किलिग्रू द्वारा निर्मित रायल थियेटर की लंदन में शुरूआत। 1834 : ईस्ट इंडिया कंपनी

नीट का पेपर लीक होना युवाओं के साथ फिर खिलवाड़ : कांग्रेस
नीट का पेपर लीक होना युवाओं के साथ फिर खिलवाड़ : कांग्रेस

नयी दिल्ली.... कांग्रेस ने मेडिकल प्रवेश के लिए होने वाली नीट परीक्षा पेपर लीक होने की खबरों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आज कहा कि मोदी सरकार पेपर लीक की बीमारी रोक पाने में असमर्थ हो

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1529 : बंगाल के अफगान शासक नसरत शाह को गोगरा नदी के किनारे हुई लड़ाई में बाबर के हाथों हार का मुंह देखना

कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र के साथ मिलकर होगी अखिल भारतीय के-पॉप प्रतियोगिता
कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र के साथ मिलकर होगी अखिल भारतीय के-पॉप प्रतियोगिता

नयी दिल्ली।  नयी दिल्ली स्थित कोरियाई सांस्कृतिक केन्द्र, भारत एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के सहयोग से 17 मई से 'अखिल भारतीय के-पॉप प्रतियोगिता 2024' आयोजित करने जा रहा है। कोरियाई