बहराइच। जिले में अग्निकांड की घटनाओं में कमी आती नहीं दिख रही है। विभिन्न क्षेत्रों में हुए अग्निकाण्ड में दर्जनों घर जलकर खाक हो गए। तेज रफ्तार पछुवा हवाओं ने आग को और खतरनाक बना दिया। मंगलवार की सुबह लगभग 10ः50 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग ने फूस के लगभग 8 घरों को अपनी आगोस मे ले लिया। घरों में रखा गृहस्थी का सारा समान, नगदी, सोने चांदी के जेवरात सहित सारा सामान जलकर खाक हो गया। तीन मवेसी भी झुलस गये। एक मवेशी की जिंदा जलकर मौत हो गयी। नायब तहसीलदार सौरभ सिंह, कानूनगो लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव, लेखपाल मनीषा अवस्थी ने मौके पर पहुँच कर जाँच की है। बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत राजा रेहुआ के मजरा हनुमान दासपुरवा में मंगलवार की सुबह लगभग 10ः50 बजे गाँव निवासी राम निवास पुत्र मिश्री लाल के अहाते में अज्ञात कारणों से आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पड़ोस में बने जमुना, बाबू, बौर, पंचराम, मुंशी लाल, सुंदर, शांति, पंकज, विनोद सहित लगभग 10 ग्रामीणों के फूस के मकानों को आगोस में ले लिया। विकराल आगजनी मे पीड़ित राम निवास के अहाते मे बंधे 2 भैस, शाहीवाल नस्ल की एक गाय लगभग 80 प्रतिशत झुलसकर घायल हो गये। वही पीड़ित बाबू के फूस के छप्पर में बंधी एक गाय की जिंदा जलकर मौत हो गई। पीड़ित पंचराम ने बताया कि घर में रक्खे लगभग 7 जोड़ी सोने चांदी के जेवरात जलकर खाक हो गए। पीड़ित जमुना के घर में रखे लगभग 15 जोड़ी सोने चांदी के जेवरात सहित घर का पूरा समान जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल बौंडी थाना थानाध्यक्ष अंजनी कुमार राय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच कर ग्रामीणों व फॉर ब्रिगेड टीम के साथ लगभग 2 घँटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेखपाल मनीषा अवस्थी ने बताया कि आगजनी में हुई क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी गई है। पीड़ितों को जल्द ही मुआवजा दिलाया जायेगा। पयागपुर संवादसूत्र के अनुसार जमुनहीं चरनिया में मंगलवार को फूस के घरों में आग लग गई। जिसके चलते फूस के तीन घर व उनकी गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों ने आग पर किसी तरह काबू पाया।