लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

आपके ग्रह  16 अप्रैल से 22 अप्रैल तक
आपके ग्रह 16 अप्रैल से 22 अप्रैल तक
पं. अनुज के. शुक्ल    15 Apr 2017       Email   

मेषः (अ,चू,चे,चो,ला,ली,लु,ले,लो) सूर्य पंचमेश होकर आपकी लग्न में उच्च अवस्था में गोचर कर रहा है। कुछ लोगों का प्रेम प्रसंग शुरू हो सकता है। बौद्धिक बल के कारण आप लोगों में पहचान बना सकेंगे। सूर्य लग्न में और मंगल द्वितीय स्थान में है इसलिए अपने क्रोध पर काबू पाएं वरना रिश्तें खराब हो सकते है। इस सप्ताह कुछ लोगों को समय के साथ समाज को समझना अतिआवश्यक है तभी आप कदम से कदम मिलाकर चलकर सफलता अर्जित कर पाएंगे। जॉब वाली महिलाएं आफिस में सतर्कता बनाएं रखें वरना आलोचना का शिकार हो सकती है। बैंक कर्मचारियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। शुभ दिन-बुधवार, शुभ रंग-लाल, सफलता का सूत्र-हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

वृषः (इ,उ,ए,ओ,व,वी,वु,वे,वो) सूर्य के 12वें भाव में रहने से अनवाश्य खर्चों में बढ़ोतरी होगी। अतः इन पर नियंत्रण करना आवयश्यक होगा अन्यथा बजट गड़बड़ा सकता है। सोंची समझी रणनीति के तहत किए गए कार्यों में प्रगति होगी। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। मंगल लग्न में होने के कारण अहंकार को बढ़ावा देगा, जो सफलता में बाधक होगा। छात्र अपनी रोज-मर्रा की जिंदगी से परेशान रहेंगे जिससे उनके कैरियर में बाधाएं उत्पन्न हो सकती है। प्रेम-प्रसंग के मामलों दुविधाजनक स्थिति बनी रहेंगी। महिलाओं की कुछ जरूरते पूरी होंगी जिससे मन प्रसन्न होगा। कारपोरेट सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा। शुभ दिन-रविवार, शुभ रंग-हरा, सफलता का सूत्र-गणेश चीलासा का पाठ करें।

मिथुनः (क,का,कु,के,को,घ,ड़,हा,छ)
पराक्रम व साहस में वृद्धि होगी। रोजगार में प्रगति होगी। धन का लाभ होगा जिससे परिवार का महौल सुखद होगा। भाई पक्ष से सहयोग की उम्मीद की जा सकती है। विद्यार्थियों को साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। लाभ भाव का सूर्य कुछ लोगों को मान-सम्मान भी दिला सकता है। लग्नेश व चतुर्थेश बुध अस्त है, इसलिए भौतिक संसाधनों की कमी के कारण तनाव भी हो सकता है। सामरिक योजनाओं के प्रति मन उत्तेजित रहेगा जिसके दूरगामी परिणाम बेहतर साबित होंगे। महिलाएं अत्यधिक आलस्य के कारण अपने कार्यों को कर पाने में अक्षम रहेंगी। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह लाभकारी प्रतीत होगा। शुभ दिन-शुक्रवार, शुभ रंग-ग्रे, सफलता का सूत्र-राम स्रोत का पाठ करें।

कर्कः (ही,हु,हे,हो,डा,डी,डु,डे,डो)
दशम भाव में सूर्य के गोचर करने से पद, प्रतिष्ठा का लाभ होगा एवं सामाजिक कार्यों से फायदा होगा। नए लोगों की कार्य जीविका में प्रगति होगी। कुछ ऐसा होगा जिससे मन प्रसन्नचित्त रहेगा। पंचमेश मंगल लाभ भाव में होने के फलस्वरूप प्रेमी वर्ग के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। कुछ लोग शारीरिक समस्याओं से घिरे रहेंगे जिससे कुछ जरूरी कार्यों में अड़चने उत्पन्न हो सकती है। महिलाएं अपने अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण बनाएं रखें अन्यथा परिवार में टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है। दूर संचार की कंपनियों  से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। शुभ दिन-मंगलवार, शुभ रंग-हरा, सफलता का सूत्र-भगवान कार्तिकेय की आराधना करें।

सिंहः (मा,मी,मु,मे,मो,टा,टी,टू,ट)
भाग्य भाव में सूर्य रहने से कैरियर में प्रगति होगी एवं पिता से मधुर संबंध बनेंगे। भाग्य पक्ष में मजबूती आएगी जिससे रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। शोध छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। दशम भाव का मंगल राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा में वृद्धि कराएगा किंतु बुध अस्त होने का कारण धन आते-आते रुक जाएगा। अत्यधिक व्यस्तता के कारण, परिवार में समय न दें पाने के फलस्वरूप कुछ समस्याएं आ सकती है। महिलाओं की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी जिससे आपके व्यक्तित्व में  निखार आएगा। इंटीरियर डेकोरेटरों के लिए यह सप्ताह लाभदायक सिद्ध होगा। प्रिंट मीडिया से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह शुभ प्रतीत होगा। शुभ दिन-सोमवार, शुभ रंग-नीला, सफलता का सूत्र-शिवाष्टक का पाठ करें।

कन्याः (प,पा,पु,पी,पे,पो,ण,ट,टो)
अष्टम भाव का सूर्य अचानक समस्याएं उत्पन्न कर सकता है। कुछ लोगों के गुप्त संबंधों का खुलासा हो सकता है। गूढ़ विषयों के अध्ययन की ओर मन अग्रसर होगा। साहस एवं पराक्रम में कमी आएगी जिससे आत्म-विश्वास कम होगा। नवम भाव का मंगल डाक्टरों व इंजीनियरों के लिए विशेष लाभप्रद रहेगा। कुछ लोगों को विदेश यात्रा भी करवा सकता है। किसी का भी प्रतिरोध करने सें पूर्व उसके बारें में आकलन अवश्य कर लें। महिलाएं सहयोगियों की भावनाओं का दुप्रयोग न करें अन्यथा कष्ट झेलना पड़ सकता है। इंजीनियरिंग के पेशे से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा। शुभ दिन-बुधवार, शुभ रंग-ग्रे, सफलता का सूत्र-गायत्री चालीसा का पाठ  करें।

तुलाः (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,ते,तु)
सप्तम के सूर्य की सप्तम दृष्टि लग्न भाव पर पड़ रही है, जिस कारण कुछ लोग तनाव में रह सकते है। दाम्पत्य जीवन में खलल पैदा होने की आशंका है जिससे परिवार में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। समय का दुरुप्रयोग करने से बचना होगा। अष्टम का मंगल पाइल्स रोगियों को परेशान करेगा। इस सप्ताह आप-अपने विारोधियों का डटकर मुकाबला करें अन्यथा विरोधी आप पर हावी होकर क्रियशीलता को नष्ट कर देंगे। किसी अधिकारी के सहयोग से कुछ कार्यों के अच्छे परिणाम आएंगे। महिलाएं अपनी  भावनाओं के प्रति सजगता बनाएं रखें। लोहे का कार्य करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। शुभ दिन-शनिवार, शुभ रंग-सफेद, सफलता का सूत्र-मां सरस्वती का पाठ करें।

वृश्चिकः (तो,ना,नी,नू,ने,नो,या,यी,यू)
छठे भाव का सूर्य शत्रुओं का शमन करेगा एवं रोग में वृद्धि भी करा सकता है। आर्थिक समस्याओं का निदान होगा और साथ में कैरियर में स्थिरता आएगी। व्यवसाय में उपभोक्ताओं की वुद्धि होगी। नए संबंधों का लाभ मिलेगा। घर-गृहस्थी में सुखद वातावरण बने रहने के आसार नजर है। सप्तम भाव का मंगल जीवन साथी से तनाव उत्पन्न कराएगा। आप-अपने दिमाग से नकारात्मक विचारों को त्यागने का प्रयास करें। महिलाएं अपने अवसरवादी विचारों पर काबू रखने का प्रयास करें अन्यथा लोग आप से कटने लगेंगे। मेडिकल के पेशे से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा। शुभ दिन-शनिवार, शुभ रंग-लाल सफलता का सूत्र-बजरंग बाण का पाठ करें।

धनुः (ये,यो,भा,भी,भे,भू,ध,फ,ढ़)
नवमेश सूर्य पंचम भाव में गोचर करेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के शुभ अवसर आएंगे। बेवहज के कार्यों की वजह से मन में चिड़चिड़ापन बना रहेगा। कार्य योजनाओं में बाधाएं आएंगी। परिवार की किचकिच से कहीं दूर जाने का मन होगा। किताबी कीड़ा न बनकर व्यवहारिकता पर भी बल देने की जरूरत है। इस सप्ताह नौकरी से जुड़े लोगों को अतिरिक्त लाभ मिलने के संकेत नजर आ रहें है। कुछ लोगों को कर्तव्यों को निभाने के लिए स्वाभिमान का दांव भी लगाना पड़ सकता है। महिलाओं को अचानक धन अर्जित करने का अवसर मिल सकता है। लेखन, कवि एवं साहित्य से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह लाभप्रद रहेगा। शुभ दिन-मंगलवार, शुभ रंग-लाल, सफलता का सूत्र-कात्यानी देवी की आराधना करें।

मकरः (भो,जा,जी,खी,खु,खे,खो,गा,गी)
चौथे भाव का सूर्य कुछ लोगों को वाहन सुख दिला सकता है। सामाजिक क्रिया-कलापों में धन का अपव्यय हो सकता है। नौकरी आदि में बॉस से टकराव की स्थितियां उत्पन्न हो सकती है। नए संबंधों को सोंच-समझकर ही मजबूत बनाएं। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। पंचम भाव का मंगल प्रेम संबंधों में दरार पैदा कर सकता है। यह सप्ताह आपके लिए परिवर्तनकारी साबित होगा इसलिए सजग और सकारात्मक रहने की आवश्यकता है। महिलाएं किसी समारोह में शामिल होगी जिसमें कुछ नए संबंध स्थापित होंगे। लकड़ी का व्यवसाय करने वाले लोग सावधानी बरते। शुभ दिन-शनिवार, शुभ रंग-नीला, सफलता का सूत्र-मां विध्वासिनी की स्तुति करें।

कुम्भः (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द)
तृतीय भाव का सूर्य पराक्रम व साहस में वृद्धि कराएगा एवं कुछ लोगों को पद, प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। धन की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। व्यवसायिक गतिविधियों में प्रगति होने के आसार है। जीवन साथी के साथ मधुरतम पल व्यतीत होंगे। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम रहेगा। चौथे भाव के मंगल दृष्टि दशम भाव पर इसलिए कुछ लोगों का प्रमोशन भी हो सकता है। महिलाएं अपनी शारीरिक ऊर्जा को व्यर्थ में न गवाएं। सौंदर्य प्रसाधनों से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। शुभ दिन-मंगलवार, शुभ रंग-नारंगी, सफलता का सूत्र-आदित्य हृदय स्रोत का पाठ करें।

मीनः (दी,दू,थ,झ,दे,दो,चा,ची,चे)
परिवार की सामूहिक प्रगति होने के आसार नजर आ रहे है। कुछ लोगों के संबंध विच्छेद हो सकते है। आय व व्यय में समानता का माहौल बना रहेगा। मानसिक स्थितियों में असमानता बनी रहेगी। तृतीय भाव का मंगल आपके साहस में वृद्धि कराएगा एवं भाईयों से रिश्तों में मधुरता लाएगा। इस सप्ताह आप-अपने परिवार की समस्याओं को लेकर काफी तनाव ग्रस्त रहेंगे जिससे आपके अपने कार्यों में बाधाएं अत्पन्न हो सकती है। महिलाएं सामाजिक रीति-रिवाजों के प्रति उदासीनता के भाव रखेंगी। इंटीरियर डेकोरेटरों के लिए यह सप्ताह लाभदायक सिद्ध होगा। शुभ दिन-मंगलवार, शुभ रंग-हरा, सफलता का सूत्र-मां पार्वती की आराधना करें।






Comments

अन्य खबरें

मोदी जेल का खेल बंद कर हमें एक साथ जेल में डाल दें: केजरीवाल
मोदी जेल का खेल बंद कर हमें एक साथ जेल में डाल दें: केजरीवाल

नयी दिल्ली।  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि रोज-रोज जेल का खेल खेलना बंद कीजिए और रविवार

मोदी मेरे सवालों से डरते हैं इसलिए बहस नहीं करते : राहुल
मोदी मेरे सवालों से डरते हैं इसलिए बहस नहीं करते : राहुल

नयी दिल्ली।  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए शनिवार को कहा कि श्री मोदी उनके सवालों से डरते हैं इसलिए उनसे बहस करने के लिए तैयार नहीं

भाई-भतीजावाद की राजनीति से सावधान रहे देश की जनता: मोदी
भाई-भतीजावाद की राजनीति से सावधान रहे देश की जनता: मोदी

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्ष पर दिवालेपन का आर्थिक एजेंडा अपनाने और भाई-भतीजावाद की नीति पर चलने का आरोप लगाते हुये जनता को उनके प्रति आगाह किया है। श्री मोदी ने

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1881-एक वकील, राजनीतिज्ञ और संविधान सभा के सदस्य राम लिंगम चेट्टियार का जन्म। 1912-पहली भारतीय फीचर लेंथ फिल्‍म