लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

देश में अंतरिक्ष स्टार्टअप्स की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी: मोदी
देश में अंतरिक्ष स्टार्टअप्स की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी: मोदी
एजेंसी    27 Jul 2025       Email   

नयी दिल्ली... प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि देश में अंतरिक्ष स्टार्टअप्स भी तेजी से बढ़ रहे हैं।

उन्होंने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में कहा कि पाँच साल पहले अंतरिक्ष के क्षेत्र में 50 से भी कम स्टार्टअप थे। आज उनकी संख्या 200 से ज्यादा हो गई है। पिछले कुछ हफ्तों में खेल, विज्ञान हो या संस्कृति, बहुत कुछ ऐसा हुआ है जिस पर हर भारतवासी को गर्व है।

प्रधानमंत्री ने कहा “ अभी हाल ही में शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से वापसी को लेकर देश में बहुत चर्चा हुई। जैसे ही शुभांशु धरती पर सुरक्षित उतरे, लोग उछल पड़े, हर दिल में खुशी की लहर दौड़ गई। पूरा देश गर्व से भर गया। मुझे याद है, जब अगस्त 2023 में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग हुई थी,तब देश में एक नया माहौल बना। विज्ञान को लेकर, अंतरिक्ष को लेकर बच्चों में एक नई जिज्ञासा भी जागी। अब छोटे-छोटे बच्चे कहते हैं कि हम भी अंतरिक्ष में जाएंगे, हम भी चाँद पर उतरेंगे। अंतरिक्ष विज्ञानी बनेंगे।”

श्री मोदी ने कहा कि आपने 'इंस्पायर-मानक' अभियान का नाम सुना होगा। यह बच्चों के नवाचार को बढ़ावा देने का अभियान है। इसमें हर स्कूल से पाँच बच्चे चुने जाते हैं। हर बच्चा एक नया आइडिया लेकर आता है। इससे अब तक लाखों बच्चे जुड़ चुके हैं और चंद्रयान-3 के बाद तो इनकी संख्या दोगुनी हो गई है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी के भारत में आज विज्ञान एक नयी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है। कुछ दिन पहले हमारे छात्रों ने अंतर्राष्ट्रीय रसायन विज्ञान ओलंपियाड में पदक जीते हैं। देवेश पंकज, संदीप कुची, देबदत्त प्रियदर्शी और उज्ज्वल केसरी, इन चारों ने भारत का नाम रोशन किया। गणित की दुनिया में भी भारत ने अपनी पहचान को और मजबूत किया है।ऑस्ट्रेलिया में हुए अंतर्राष्ट्रीय गणितीय ओलंपियाड में हमारे विद्यार्थियों ने ने 3 गोल्ड, 2 रजत और 1 कांस्य पदक हासिल किया है।

उन्होंने कहा “अगले महीने 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस है। आप इसे कैसे मनाएंगे? कोई नया आइडिया है क्या ? मुझे नमो एप पर जरूर संदेश भेजिएगा।”






Comments

अन्य खबरें

योगी ने पूर्व कुलपति हरेराम त्रिपाठी के निधन पर शोक जताया
योगी ने पूर्व कुलपति हरेराम त्रिपाठी के निधन पर शोक जताया

लखनऊ... उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के पूर्व कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी जी एवं उनकी धर्मपत्नी का सड़क दुर्घटना में निधन पर अत्यंत दुःख

अब स्मृति शेष हो चुका वह मुस्कराता चेहरा ...
अब स्मृति शेष हो चुका वह मुस्कराता चेहरा ...

डॉ. शकुंतला राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. डॉ. निशीथ राय को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव द्वारा दी गई भावभीनी

म्युचुअल फंड बाजार में जुलाई में इक्विटी योजनाओं की बिक्री में जोरदार उछाल
म्युचुअल फंड बाजार में जुलाई में इक्विटी योजनाओं की बिक्री में जोरदार उछाल

मुंबई..... वैश्विक व्यापारिक और भू-राजनीतिक परिदृश्य की अनिश्चितताओं के बावजूद भारत के म्युचुअल फंड उद्योग में निवेशकों का शेयर आधारित योजनाओं की ओर आकर्षण बना रहा और जुलाई में इक्विटी (शेयर)

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 16 पैसे मजबूत हुआ
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 16 पैसे मजबूत हुआ

मुंबई... बैंकों की डॉलर बिकवाली और विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूँजी बाजार में पैसा लगाने से रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरकर बुधवार को 16 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर 87.72 रुपये