नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बुधवार को पश्चिम बंगाल और झारखंड की तीन दिन की यात्रा पर जायेंगी।
राष्ट्रपति सचिवालय ने मंगलवार को बताया कि श्रीमती मुर्मु कल पश्चिम बंगाल के कल्याणी स्थित एम्स के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। गुरुवार को वह झारखंड के देवघर स्थित एम्स के प्रथम दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी।
यात्रा के अंतिम दिन श्रीमती मुर्मु भारतीय खनन विद्यालय, धनबाद के 45वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।