लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

कांग्रेस ने सामूहिक हत्याएं कराई, सपा ने डाला पर्दा
कांग्रेस ने सामूहिक हत्याएं कराई, सपा ने डाला पर्दा
लखनऊ (डीएनएन)।    08 Aug 2025       Email   

लखनऊ ......। हिंसा के बाद सीएम योगी गुरुवार को पहली बार संभल पहुंचे। उन्होंने कहा- संभल एक सच्चाई है, जिन लोगों ने संभल के साथ पाप किया था, उन्हें सजा मिलेगी। जो लोग संभल को दंगा ग्रस्त बनाते थे, उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। हमारे ग्रंथ कहते हैं, कल्कि के रूप में यहां भगवान विष्णु का 10वां अवतार होगा। उन्होंने कहा कांग्रेस सामूहिक हत्या करवाती थी और समाजवादी पार्टी और उनके पाप पर पर्दा डालने का काम करती थी। हत्यारों को बचाने का काम करती थी। यही तो हुआ था संभल में। आजादी के बाद में जो कत्लेआम हुआ, उसकी सच्चाई सामने आ जाती तो उनको वोट बैंक खिसकने का डर था। 
ये बांटने वाले लोग गरीबों पर डकैती डालने का काम करते थे। हम लोग वोट बैंक के लिए नहीं आये हैं। हम तो विरासत का संरक्षण करने के लिए आये हैं। सीएम ने यहां 546 करोड़ के प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए। इनमें 108 प्रोजेक्ट का शिलान्यास और 113 का लोकार्पण किया। संभल पहुंचने पर योगी के हेलिकॉप्टर ने शाही जामा मस्जिद के ऊपर तीन राउंड लगाए। 24 नवंबर, 2024 को इसी मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा भड़क गई थी। इसमें गोली लगने से 4 लोगों की मौत हो गई थी। सीएम ने कहा मैं बहन गुलाब देवी को जिला मुख्यालय का उपहार दे रहा हूं। जिसकी घोषणा 2011 में घोषणा हुई थी। अब 14 साल बाद जिले को अपना जिला मुख्यालय, अपनी पुलिस लाइन मिलेगी। यहां 80 एकड़ में जिला मुख्यालय होगा, जहां एक छत के नीचे ही जनता को को सभी प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी। योगी ने कहा 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है। भगवान हर साल आते हैं, फिर आएंगे। संभल को अब दंगाइयों से लड़ने की शक्ति मिली है, जिन लोगों ने संभल के साथ पाप किया था, उन्हें सजा मिलेगी। जो लोग संभल को दंगा ग्रस्त बनाते थे, उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। योगी ने सपा सरकार पर हमला किया। कहा-पिछली सरकार एक जिले में एक गुंडा और एक माफिया पालती थी। हम एक जिले में एक मेडिकल कॉलेज दे रहे हैं। युवाओं के लिए पिछले 8 साल में साढ़े 8 लाख नौकरी दी। कभी चेहरा नहीं देखा गया, जाति नहीं देखी गई। पिछली सरकारों में दंगे होते थे। शोषण होता था। न बेटी, न ही व्यापारी सुरक्षित थे। आज सब सेफ हैं। केवल दंगाई सुरक्षित नहीं हैं। योगी ने कहा- चंदौसी को मिनी काशी कहते हैं। चंदौसी में मुझे आना है, यहां बजरंग बली की बड़ी मूर्ति बनी है। वहां जाना है। आजादी के बाद कांग्रेस और सपा ने संभल के साथ पाप किया है। उनको डर था कि संभल की सच्चाई सामने आई तो उनका वोट बैंक खिसक सकता है। योगी ने कहा आप देखते होंगे कि काशी में लाखों सनातनी आकर पूजा कर रहे। अयोध्या में नई अयोध्या के दर्शन हो रहे। अगर काशी, अयोध्या में हो सकता है तो संभल में क्यों नहीं हो सकता।






Comments

अन्य खबरें

योगी ने पूर्व कुलपति हरेराम त्रिपाठी के निधन पर शोक जताया
योगी ने पूर्व कुलपति हरेराम त्रिपाठी के निधन पर शोक जताया

लखनऊ... उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के पूर्व कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी जी एवं उनकी धर्मपत्नी का सड़क दुर्घटना में निधन पर अत्यंत दुःख

अब स्मृति शेष हो चुका वह मुस्कराता चेहरा ...
अब स्मृति शेष हो चुका वह मुस्कराता चेहरा ...

डॉ. शकुंतला राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. डॉ. निशीथ राय को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव द्वारा दी गई भावभीनी

म्युचुअल फंड बाजार में जुलाई में इक्विटी योजनाओं की बिक्री में जोरदार उछाल
म्युचुअल फंड बाजार में जुलाई में इक्विटी योजनाओं की बिक्री में जोरदार उछाल

मुंबई..... वैश्विक व्यापारिक और भू-राजनीतिक परिदृश्य की अनिश्चितताओं के बावजूद भारत के म्युचुअल फंड उद्योग में निवेशकों का शेयर आधारित योजनाओं की ओर आकर्षण बना रहा और जुलाई में इक्विटी (शेयर)

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 16 पैसे मजबूत हुआ
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 16 पैसे मजबूत हुआ

मुंबई... बैंकों की डॉलर बिकवाली और विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूँजी बाजार में पैसा लगाने से रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरकर बुधवार को 16 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर 87.72 रुपये