देवरिया.... उत्तर प्रदेश के देवरिया में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा चयनित संस्था सांइस एजूकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के नशा मुक्ति केन्द्र पीड़ित आधार कार्ड के आधार पर भर्ती होंगे।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने सोमवार को बताया कि देवरिया में नशा मुक्ति केंद्र (डीडीएसी-जिला डी-एडिक्शन सेंटर) संचालित करने की अनुमति प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि यह केंद्र ओरा-चौरी, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के निकट, देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर संचालित है, जहां 15 मरीजों के लिए आवासीय रूप से निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि यहां शराब, तंबाकू, स्मैक, गांजा, चरस, कोकीन, सॉल्यूशन, वाइटनर एवं प्रतिबंधित दवाओं सहित सभी प्रकार के नशे से ग्रसित व्यक्तियों का दवा एवं भर्ती कर उपचार पूरी तरह निःशुल्क किया जाता है। भर्ती मरीजों के लिए नाश्ता, भोजन आदि की संपूर्ण व्यवस्था भी संस्था द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। केंद्र में नशे से होने वाली गंभीर बीमारियों का उपचार करने के साथ-साथ, नशा छुड़ाने हेतु मनोवैज्ञानिक परामर्श, मेडिटेशन और शारीरिक व्यायाम जैसी गतिविधियों के माध्यम से भी मरीजों को नशे से दूर करने का प्रयास किया जाता है।