लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

नई दिल्ली में अमित शाह से मिले हरभजन सिंह, पंजाब के मुद्दों पर की चर्चा
नई दिल्ली में अमित शाह से मिले हरभजन सिंह, पंजाब के मुद्दों पर की चर्चा
एजेंसी    31 May 2026       Email   

नई दिल्ली ... पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान पंजाब से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों, राज्य के विकास, जनहित और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। हरभजन सिंह ने मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की। उन्होंने बताया कि पंजाब के हितों की रक्षा और राज्य के विकास को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार से सहयोग का आग्रह किया गया। साथ ही पंजाब से जुड़े कई अहम विषयों पर भी गृह मंत्री के साथ विचार-विमर्श किया गया।
श्री सिंह ने कहा कि पंजाब के विकास, युवाओं के भविष्य और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र और राज्य के सहयोग से पंजाब के विकास को नई गति मिलेगी। हरभजन सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल स्पिन गेंदबाजों में शामिल रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वह राजनीति में सक्रिय हुए। वर्ष 2022 में आम आदमी पार्टी ने उन्हें राज्यसभा भेजा था। तब से वह संसद में पंजाब से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाते रहे हैं। हरभजन सिंह ने 24 अप्रैल को आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा जॉइन कर ली थी। यह उन सात राज्यसभा सांसदों में शामिल थे, जो राघव चढ़ा के साथ भाजपा में शामिल हुए थे। इनके साथ चड्ढा के अलावा संदीप पाठक, अशोक मित्तल, विक्रमजीत सिंह, स्वाति मालीवाल और राजेंद्र गुप्ता शामिल थे।






Comments

अन्य खबरें

सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर घटाया निर्यात शुल्क, एक जून से लागू होगी नई दर
सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर घटाया निर्यात शुल्क, एक जून से लागू होगी नई दर

नई दिल्ली .... केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) के निर्यात पर लगने वाले विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क यानी विंडफॉल टैक्स में कटौती की है। नई दरें एक जून से प्रभावी होंगी।

ट्रंप की बेटी टिफनी ने पति के साथ ताजमहल देखा
ट्रंप की बेटी टिफनी ने पति के साथ ताजमहल देखा

नई दिल्ली ... अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी अपने पति माइकल बॉऊलोस के साथ शनिवार को आगरा पहुंचीं। दोनों ने करीब एक घंटे ताजमहल परिसर में बिताए। ताजमहल की खूबसूरती देखकर टिफनी काफी खुश

भारत में घुसपैठ पर बड़ा एक्शन प्लान
भारत में घुसपैठ पर बड़ा एक्शन प्लान

नई दिल्ली .... देश में घुसपैठ के कारण हो रहे जनसांख्यिकीय बदलाव को लेकर गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष और पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नावलेकर ने इसे एक गंभीर और बड़ी चुनौती बताया

सीबीएसई स्कैम पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला
सीबीएसई स्कैम पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला

नई दिल्ली ... कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन पर सीबीएसई की कक्षा 12 की परीक्षा के परिणामों में बड़े पैमाने पर हेराफेरी के मामले में चुप्पी