नई दिल्ली .... जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी पार करके पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में घुसने की कोशिश कर रहे तीन लोगों को सेना ने पकड़ा है। बारामूला जिले के सोपोर इलाके के रहने वाले ये तीनों संदिग्ध हथलंगा-नंबला रास्ते से एलओसी में घुसने की कोशिश कर रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि इन तीनों को सेना के जवानों ने पकड़ा। बताया जा रहा है कि इनमें एक पूर्व टेरिटोरियल आर्मी का जवान भी शामिल है।