लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

देश में महज दो महीने में 20 बाघों की मौत
देश में महज दो महीने में 20 बाघों की मौत
नयी दिल्ली, 05 मार्च (वार्ता)    05 Mar 2017       Email   

नयी दिल्ली, 05 मार्च . वन्यजीवों के सरंक्षण के लिए बनी सरकार की बड़ी- बड़ी नीतियों और उसके इन दावों के बीच कि दुनिया में सबसे ज्यादा 70 फीसदी बाघ भारत में है, पिछले दो महीने में देश के विभिन्न अभयारण्यों में 20 बाघों की मौत हो चुकी है जबकि बीते वर्ष कुल 98 बाघ मृत पाए गए थे।
यह आंकड़ा किसी निजी सर्वेक्षण का नहीं बल्कि खुद वन और पर्यावरण मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाले‘राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण’का है।
सरकार की आेर से संसद में पेश आंकड़ों के अनुसार भी साल 2015 की तुलना में 2016 में बाघों की मौत की घटनाएं 25 फीसदी बढ़ गयी।
इस साल महज दो महीने में 20 बाघों की मौत हो चुकी है।
अगर इनके मरने की रफ्तार इसी तरह जारी रही तो अगले दो-तीन साल में इस राष्ट्रीय पशु की संख्या में और कमी हो सकती है।
हालांकि वन और पर्यावारण मंत्रालय इससे इत्तेफाक नहीं रखता उसके अनुसार देश में इस समय बाघों की संख्या लगभग 2400 है अौर इसमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
बाघ संरक्षण प्राधिकरण के आंकड़ों के अनुसार इस साल 13 जनवरी से 27 फरवरी के बीच देश के विभिन्न अभयारण्यों में कुल 20 बाघों की मौत हुई है।
इनमें से अधिकतर की मौत के कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है जबकि कुछ की मौत आपसी संघर्ष, बीमारी और करंट लगने से होने की बात कही गई है।
बाघों के मरने के मामले में कर्नाटक का रिकार्ड सबसे खराब रहा है जबकि बाघ अभयारण्यों के मामले में यह राज्य देश में पहले स्थान पर है।
यहां बांदीपुर, भद्रा, नागरहोल, डांडेली और बीआरटी जैसे कुल पांच बाघ अभयारण्य हैं।
देश में बाघों की कुल आबादी का सबसे बड़ा हिस्सा इन्हीं अभयारण्यों में बसता है।






Comments

अन्य खबरें

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली .... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1663 : प्रसिद्ध नाटककार थामस किलिग्रू द्वारा निर्मित रायल थियेटर की लंदन में शुरूआत। 1834 : ईस्ट इंडिया कंपनी

नीट का पेपर लीक होना युवाओं के साथ फिर खिलवाड़ : कांग्रेस
नीट का पेपर लीक होना युवाओं के साथ फिर खिलवाड़ : कांग्रेस

नयी दिल्ली.... कांग्रेस ने मेडिकल प्रवेश के लिए होने वाली नीट परीक्षा पेपर लीक होने की खबरों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आज कहा कि मोदी सरकार पेपर लीक की बीमारी रोक पाने में असमर्थ हो

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1529 : बंगाल के अफगान शासक नसरत शाह को गोगरा नदी के किनारे हुई लड़ाई में बाबर के हाथों हार का मुंह देखना

कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र के साथ मिलकर होगी अखिल भारतीय के-पॉप प्रतियोगिता
कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र के साथ मिलकर होगी अखिल भारतीय के-पॉप प्रतियोगिता

नयी दिल्ली।  नयी दिल्ली स्थित कोरियाई सांस्कृतिक केन्द्र, भारत एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के सहयोग से 17 मई से 'अखिल भारतीय के-पॉप प्रतियोगिता 2024' आयोजित करने जा रहा है। कोरियाई