लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

इंस्टाग्राम के फर्जी विज्ञापन ने डॉक्टर को बनाया शिकार, ठगों ने ठगे पांंच लाख रुपए
इंस्टाग्राम के फर्जी विज्ञापन ने डॉक्टर को बनाया शिकार, ठगों ने ठगे पांंच लाख रुपए
एजेंसी    04 Oct 2025       Email   

नयी दिल्ली.... सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर क्रेडिट कार्ड का विज्ञापन देखकर दिल्ली की एक महिला डॉक्टर जालसाजों के चंगुल में फंस गईं। जालसाजों ने उनके फोन को हैक कर बैंक खाते से पांच लाख रुपए उड़ा लिए और क्रेडिट कार्ड से सात हजार रुपए की शॉपिंग भी कर डाली।
ठगी का शिकार हुईं पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी, जिसके बाद दक्षिणी दिल्ली साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारी के अनुसार पीड़िता एकता चड्ढा ग्रेटर कैलाश इलाके में अपने परिवार के साथ रहती हैं और पेशे से डॉक्टर हैं। उन्होंने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि आठ सितंबर को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन देखा, जिसमें अमेरिकन एक्सप्रेस बैंक का क्रेडिट कार्ड लाइफटाइम फ्री होने और 12 अंतरराष्ट्रीय व 12 घरेलू एयरपोर्ट लाउंज में मुफ्त प्रवेश का लालच दिया गया था।
इस विज्ञापन के आधार पर एकता ने क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दिया।अगले दिन नौ सितंबर को उनके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक का प्रतिनिधि बताते हुए एकता से उनकी निजी और वित्तीय जानकारी मांगी। भरोसा कर एकता ने सारी जानकारी शेयर कर दी।
इसके बाद उनके पास एक मैसेज आया, जिसमें पता चला कि उनके बैंक खाते से पांच लाख रुपए निकाल लिए गए हैं। इतना ही नहीं, जालसाजों ने उनके यस बैंक क्रेडिट कार्ड से सात हजार रुपए की ऑनलाइन शॉपिंग भी कर ली। ठगी का अहसास होने पर एकता ने तुरंत अपने बैंक खाते बंद करवाए और इसकी शिकायत बैंक व पुलिस को दी।
उनकी शिकायत के आधार पर दक्षिणी दिल्ली साइबर थाना पुलिस ने 25 सितंबर को संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस अब बैंक खाते, फोन नंबर और शॉपिंग वेबसाइट की जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस तरह के ऑनलाइन ठगी के मामले बढ़ रहे हैं और लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने सलाह दी कि सोशल मीडिया पर दिखने वाले आकर्षक विज्ञापनों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से पहले उनकी सत्यता की जांच कर लेनी चाहिए।






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर