लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

मोदी को नीदरलैंड ने क्यों दी साइकिल
मोदी को नीदरलैंड ने क्यों दी साइकिल
प्रभुनाथ शुक्ल    30 Jun 2017       Email   

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान वहां के प्रधानमंत्री मार्क रुट की तरफ  से एक साइकिल भेंट की गई। आपको साइकिल का तोहफा भले छोटा लगता हो, लेकिन इसके पीछे नीदरलैंड की बड़ी खासियत छुपी है। नीदरलैंड के पीएम ने आखिर मोदी को साइकिल ही क्यों भेंट की, दूसरे नायाब तोहफे भी शामिल हो सकते थे, लेकिन ऐसा किया। दुनिया में सभी मुल्कों की अपनी एक खासियत होती हैं। वहां के कुछ खास संस्कृति और रिवाज अपने आप में बेमिसाल होते हैं। जिस तरह पीएम मोदी दुनिया के सबसे शक्तिशाली अमेरिकी राष्ट्रपति टंप की पत्नी मेलानिया को कश्मीर और हिमाचल की हाथ से बनी खास शाल तोहफे में दी। जबकि ट्रंप को पंजाब के होशियापुर में लकड़ी की खास पेटी तोहफे में भेंट की। वैसे ही नीदरलैंड की खास पहचान साइकिल मोदी को मार्क रुट ने दी। नीदरलैंड में 36 फीसदी आबादी आफिस जाने या दूसरे कामों में साइकिल का प्रयोग करती है। साइकिलिंग वहां का फैशन नहीं, बल्कि संस्कृति बन गई है। लेकिन दुर्भाग्य से बढ़ते प्रदूषण के बाद भी भारत में इस गौर नहीं किया जा रहा है। नीदरलैंड के पीएम ने पीएम को जो साइकिल भेंट की, उसमें लाइट लगी है, जो साइकिल चलाते वक्त जलेगी। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए भारत में भी साइकिलिंग को बढ़ावा मिलना चाहिए। सरकार के स्तर पर स्वच्छता और योग की तरह इस पर एक जागरूकता अभियान चलाना चाहिए। लेकिन भारत में साइकिल बदलते दौर में गरीबी का सामाजिक पैमाना मानी जाती है। जबकि योग का सबसे सुलभ और आरामदायक साधन साइकिलिंग है। साइकिल का प्रचलन 19वीं सदी में यूरोप से शुरू हुआ। चीन और नीदरलैंड में साइकिल आज भी मुख्य साधन है। 1839 में स्कॉटलैंड के एक मिस्त्री ने पैडल से चलने वाली साइकिल का निर्माण किया। कहा जाता है कि 1763 में फ्रांस के पियरे लैंडमेंट ने इसकी खोज की थी। भारत में 1960 से 90 तक अधिकांश परिवारों के यातायात का मुख्य साधन साइकिल थी। देश में शुरू हुए उदारीकरण के बाद बाइक युवाओं का पहली पसंद बनी। देश में राजमार्गों के निर्माण के दौरान साइकिल परिपथ को भी बनाना चाहिए, जिससे सुरक्षित साइकिलिंग के प्रति लोगों का रुझान बढ़ेगा। गाजियाबाद में दो साल पूर्व साइकिलिंग को बढ़ावा देने के लिए एक गु्रप का गठन किया गया था। उस दौरान इस समूह में 1100 के करीब लोग शामिल थे। 2014 में इसका गठन किया गया। 22 से 45 वर्ष की उम्र के लोग साइकिल से आफिस जाते थे। इनकी संख्या कुल 20 फीसदी थी। विलासिता की दुनिया से हमें बाहर आना होगा, तभी हम बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण से बच सकते हैं। दुनिया भर में 30 करोड़ से अधिक बच्चे वायु प्रदूषण से प्रभावित हैं। सात में से एक बच्चा जहरीला धुआं निगलने को बाध्य है। दुनिया भर में प्रदूषण की वजह से 5 साल की उम्र में छह लाख बच्चों की मौत हो जाती है। यूपी की समाजवादी सरकार लखनऊ में साइकिल परिपथ बनाने का काम शुरू किया था, लेकिन इसका संबंध पर्यावरण से कम राजनीति से अधिक दिखा। आपको याद होगा 2017 की ठंड में दिल्ली में प्रदूषण का लेवल पीएम 2.5 से 10 फीसदी तक पहुंच गया था। कई इलाकों में दृश्यता शून्य हो गई थी। सड़कों पर पानी की फुहारें करनी पड़ी थीं। प्रदूषण की स्थिति 12 गुना अधिक हो गई। प्रदूषण की वजह से केजरीवाल सरकार को ऑड-इवेन फार्मूला तक अमल में लाना पड़ा। जिस पर अदालत ने भी तीखी टिप्पणी की थी। आकंड़ों के अनुसार दिल्ली में 60 लाख से अधिक दोपहिया वाहन पंजीकृत हैं। प्रदूषण में इनकी भागीदारी 30 फीसदी है। दिल्ली में कारों से 20 फीसदी प्रदूषण फैलता है, जबकि दोपहिया वाहनों से 30 फीसदी भागीदारी है। दिल्ली में 85 लाख गाड़ियां हर रोज सड़कों पर दौड़ती हैं। जबकि 1400 से अधिक कारें खरीदी जाती हैं। दिल्ली चीन की राजधानी बीजिंग से भी अधिक प्रदूषित शहर हो चला है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दुनिया के 20 प्रदूषित शहरों में 13 भारतीय शहरों को भी रखा है। वैश्विक स्तर पर ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है। वैज्ञानिकों के अनुसार 2021 तक 6 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ सकता है। भारत में 50 हजार लोगों की मौत प्रदूषण से होती है। भारत को छोड़ दुनिया भर में साइकिलिंग सबसे अधिक पसंद की जाती है। हमारे पड़ोसी मुल्क चीन में आज से 15 साल पूर्व 27 करोड़ साइकिलें थीं। सिर्फ  बीजिंग में 70 लाख साइकिलें थी, अब तक तो काफी अधिक हो गई होंगी। यहां हर दो व्यक्ति के पास एक साइकिल थी। तकनीकी संपन्न देश जापान में 95 फीसदी आबादी साइकिल का उपयोग करती है। यहां प्रति हजार आबादी पर 450 से अधिक साइकिल हैं। अमेरिका में एक हजार आबादी पर 75 से अधिक साइकिलें हैं। नीदलैंड में आम आदमी से लेकर अफसर और नेताओं की साइकिलिंग पहली पंसद है, जबकि भारत में साइकिलिंग को इतना महत्व नहीं दिया जाता है। जिमखानों में भी साइकिलिंग की सुविधा उपलब्ध होती है। योग का सबसे बेहतर माध्यम साइकिलिंग है। भारत में भी साइकिलिंग को अनिवार्य बनाने के लिए सरकार को आना चाहिए। योग गुरु बाबा रामदेव को भी अपने योग में साइकिलिंग को बढ़ावा देना चाहिए। दुनिया भर के 200 से अधिक देश भारत की योग क्षमता के कायल बन गए हैं। भारत आज योग गुरु बन गया है। नीदरलैंड ने पीएम मोदी को प्रतीक रूप में साइकिल भले तोहफे में दी हो, लेकिन साइकिल वहां की जीवनचर्या में शामिल है। भारत में भी साइकिलिंग को बढ़ावा मिलना चाहिए। ग्रामीणांचलों में आज भी साइकिल यातायात का अहम साधन है। दूर तलक की यात्रा के लिए बाइक का उपयोग भले किया जाता हो, लेकिन सामान्य यातायात के लिए साइकिल का प्रयोग किया जाता है। साइकिल के अधिक प्रयोग से जहां प्रदूषण का लेवल कम होगा, वहीं पेट्रोल की खपत में भी भारी कमी आएगी। दूसरी सबसे बड़ी बात बढ़ते प्रदूषण पर आसानी से लगाम लगाई जा सकी है। इसलिए शहरों में साइकिलिंग और साइकिल रिक्शा को अधिक बढ़ावा मिलना चाहिए। पीएम मोदी को इस तोहफे के माध्यम से नींदलैंड के जरिए पर्यावरण प्रदूषण को संरक्षित करने के लिए कदम उठाने चाहिए और इस पर विचार करना चाहिए।
(लेखक स्वतंत्र पत्रकार हैं)






Comments

अन्य खबरें

अमेठी से स्मृति ईरानी ने भरा पर्चा
अमेठी से स्मृति ईरानी ने भरा पर्चा

अमेठी।  केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद स्मृति ईरानी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा प्रत्याशी के तौर पर सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के

राजनाथ और योगी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब
राजनाथ और योगी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ।  रक्षा और स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह ने सोमवार को राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ रोड शो निकाला जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने शिरकत की। चिलचिलाती गर्मी

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली..... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1661: चीन के मिंग वंश ने ताइवान पर कब्जा किया। 1639: दिल्ली में लाल किले की नींव रखी गई। 1813: अमेरिका में

आज का इतिहास
आज का इतिहास

नयी दिल्ली.... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1740: मराठा शासक पेशवा बाजीराव प्रथम का निधन। 1829: यूरोपीय देश नीदरलैंड की संसद ने नये प्रेस कानून पारित