लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

10 जनवरी 2024 : कन्या राशि वाले जातकों के छात्रों एंव कर्मचारियों के लिये आज का दिन शुभतादायक रहेगा, मन प्रसन्नचित्त रहेगा , जानिए क्या कहती है आपकी राशिफल ?
10 जनवरी 2024 : कन्या राशि वाले जातकों के छात्रों एंव कर्मचारियों के लिये आज का दिन शुभतादायक रहेगा, मन प्रसन्नचित्त रहेगा , जानिए क्या कहती है आपकी राशिफल ?
डेली न्यूज़ नेटवर्क    10 Jan 2024       Email   

मेषः व्यावसायिक सफलता प्राप्त करने में किसी अपरिचित का सहयोग मिल सकता है। आय व व्यय में समानता रहेगी। किसी पुरानी बात को लेकर मन थोड़ा सा चिन्तित रहेगा। भाग्य पक्ष में कुछ मजबूती आयेगी।


 

वृषः काम व धन्धें में काफी रूकावटे आयेगी। जीवन साथी के प्रति उदासीनता बनी रहेगी। सन्तान के कर्तव्यों का निर्वहन करें। कोई अमूल्य वस्तु चोरी हो सकती है अतः सावधानी बरतें।

 

मिथुनः भविष्य के लिये लाभकारी योजनाओं पर चर्चा होगी। कुछ अराजक तत्व आपको परेशान कर सकतें है। मित्रो का सुख व सहयोग प्राप्त होगा। जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। मन पसन्द भोजन की प्राप्ति होगी।

 

कर्कः पारिवारिक सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास करे अन्यथा आपस में अलगाव की आशंका है। वाहन पर अत्यधिक व्यय हो सकता है। बैंक कर्मचारियों को लाभ मिलने की सम्भावना है। ऋण का लेन देन आज न करें।

 

सिंहः आज का दिन प्रशासनिक व शासन से जुड़े लोंगो के लिये परिवर्तनशील रहेगा। गृह व परिवार में माॅगलिक कार्य होंगे। सकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे। शारीरिक उर्जा में वृद्धि होगी।

 

कन्याः छात्रों एंव कर्मचारियों के लिये आज का दिन शुभतादायक रहेगा। मन प्रसन्नचित्त रहेगा। यदि आप कोई कार्य योजना बना रहें है तो उसे आज ही आरम्भ कर दें। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।

 

तुलाः कार्य वही करें जो आपको पसन्द हो न कि दूसरों को। स्वादिष्ट व मनपसन्द भोजन की प्राप्ति होगी। किसी जरूरी यात्रा को स्थगित करना पड़ सकता है। शारीरिक उर्जा में कुछ कमी आयेगी। कार्यो में प्रगति आयेगी।

 

वृश्चिकः पुराने सम्बन्धों में मधुरता आयेगी। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। बिना माॅगे किसी को भी सलाह न दें। निजी कार्यो में व्यस्तता बनी रहेगी।

 

धनुः आज आप अपने वाहन का विशेष ध्यान रखें अन्यथा चोरी होने की आशंका है। सन्तान की तबियत बिगड़ सकती है। कोई कार्य पूर्ण न होने से मन परेशान रहेगा। व्यावसायिक कार्यों में सफलता मिलेगी। पिता का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

 

मकरः आज का दिन आर्थिक रूप से मध्यम फलदायी रहेगा। शेयर में किया गया निवेश लाभकारी प्रतीत होगा। यदि आप बैंक से ऋण लेना चाहते है तो आज ही उसकी प्रक्रिया प्रारम्भ कर दें।

 

कुम्भः अत्यधिक व्यस्तता के कारण आप कोई जरूरी कार्य भूल सकतें है। नौकरी पेशा करने वाली महिलाओं के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवन साथी से सलाह लेकर ही कोई कार्य प्रारम्भ करें।

 

मीनः पुराने विवादो को सुलझाने में किसी मित्र का योगदान रहेगा। प्रशासन से जुड़े लोंगो को कुछ सावधानी बरतनें की आवश्यकता है। क्रोध को प्रेम से ही दूर किया जा सकता है, जीवन साथी को आज दुःखी न करें।

(ज्योतिषाचार्य डॉ अनुज के0 शुक्ल)






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर