लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

कोचिंग सेंटर त्रासदी में दिल्ली सरकार को मानवाधिकार आयोग का नोटिस
कोचिंग सेंटर त्रासदी में दिल्ली सरकार को मानवाधिकार आयोग का नोटिस
एजेंसी    31 Jul 2024       Email   

नयी दिल्ली।  राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में जलभराव के चलते तीन विद्यार्थियों की मौत के मामले में दिल्ली के मुख्य सचिव, पुलिस आयुक्त और एमसीडी आयुक्त को नोटिस भेजकर दो सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने 27 जुलाई को इस घटना को लेकर मीडिया में आयी रिपोर्टों का स्वतः संज्ञान लेते हुये ये नोटिस भेजे हैं। आयोग की विज्ञप्ति में मीडिया की रिपोर्टों का हवाला दिया गया है जिनमें कहा गया है कि कोचिंग सेंटर के भूतल की लाइब्रेरी में जलभराव के खतरे के बारे में कई शिकायतें अधिकारियों से की गईं थी, लेकिन उन शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

घटना को लेकर आयोग ने गंभीर चिंता व्यक्त की और कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार, नगर निगम और कानून प्रवर्तन एजेंसियां अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती हैं। आयोग ने राष्ट्रीय राजधानी में निर्धारित मानदंडों का उल्लंघन करके चल रहे ऐसे संस्थानों और कोचिंग सेंटरों की संख्या का पता लगाने के लिए सर्वेक्षण करने और इन अनियमितताओं को रोकने में विफल रहने वाले लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। आयोग ने नोटिस में इस बात का भी उल्लेख किया है कि दिल्ली में प्रशासनिक सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे एक और युवा की जलभराव वाली सड़क पार करते समय बिजली का करंट लगने से मौत हो गई थी। विज्ञप्ति में मीडिया रिपोर्टों के हवाले से कहा गया कि यह घटनाएं अधिकारियों की लापरवाही की परिणाम हैं। आयोग ने अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और इस संबंध में उठाये गये अबतक के कदमों से अवगत कराने को कहा है।






Comments

अन्य खबरें

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप