लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

केंद्र आंध्र प्रदेश में बाढ़ की स्थिति पर बराबर नजर रखे हुये है: अमित शाह
केंद्र आंध्र प्रदेश में बाढ़ की स्थिति पर बराबर नजर रखे हुये है: अमित शाह
एजेंसी    04 Sep 2024       Email   

नयी दिल्ली।  केंद्र सरकार ने कहा है कि वह आंध्र प्रदेश में बाढ़ की स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रही है और स्थिति का मौके पर आकलन करने के लिये केंद्रीय अधिकारियों की एक टीम बनायी गयी है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा “ मोदी सरकार आंध्र प्रदेश में बाढ़ की स्थित पर गहनतापूर्वक निगाह रखे हुये है। आज केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अतिरिक्त सचिव (आपदा प्रबंधन) की अध्यक्षता में विशेषज्ञों की एक केंद्रीय टीम गठित की। यह टीम बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर बाढ़ प्रबंधन, जलाशय प्रबंधन, बांध सुरक्षा आदि का मौके पर जाकर आकलन करेगी और तत्काल राहत के लिये सिफारिशें करेगी।

प्रदेश में चार दिन से भारी वर्षा के बीच विजयवाडा समेत कई जिलों में बाढ़ से तबाही मच गयी है। बाढ़ से करीब सवा चार लाख लोग प्रभावित हुये हैं। राज्य सरकार ने निचले इलाकों के बाढ़ के प्रभावित लोगों की राहत के लिये 163 शिविर स्थापित किये हैं। कुल 43,417 से अधिक लोगों ने इन शिविरों में शरण ले रखी है। उप-मुख्यमंत्री पवन कल्याण ने कहा, “ विजयवाड़ा पर विशेष ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है। हमने राहत और पुनर्वास प्रयासों के लिये 262 पंचायती राज टीमें तैनात की हैं। पड़ोसी राज्य तेलंगाना में भी भारी वर्षा कई इलाके बाढ़ की विभीषिका झेल रहे हैं। मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के विभिन्न इलाकों में भारी वर्षा की चेतावानी दी है।






Comments

अन्य खबरें

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप

एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत
एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत

नई दिल्ली ... असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत