लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

भारतीय सेना के अधिकारियों के लिये आयेाजित की गयी अमरन की विशेष स्क्रीनिंग
भारतीय सेना के अधिकारियों के लिये आयेाजित की गयी अमरन की विशेष स्क्रीनिंग
एजेंसी    27 Oct 2024       Email   

नयी दिल्ली।  भारतीय सेना के अधिकारियों और उनके परिवारों के लिए मेजर मुकुंद वरदराजन के जीवन पर आधारित आने वाली फिल्म अमरन की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गयी। राष्ट्र के नायकों को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए, फिल्म अमरन की टीम ने राजधानी दिल्ली में भारतीय सेना के अधिकारियों और उनके परिवारों के लिए एक विशेष स्क्रीनिंग की मेजबानी की। स्क्रीनिंग में फिल्म अमरन के मुख्य कलाकार शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी के साथ-साथ निर्देशक राजकुमार पेरियासामी भी मौजूद थे, जिन्होंने व्यक्तिगत रूप से फिल्म देखने के लिए समय निकालने के लिए सैनिकों और उनके प्रियजनों का आभार व्यक्त किया।

शिवकार्तिकेयन ने कहा, फिल्म अमरन भारतीय सेना में सभी को एक बड़ा सलाम है। मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि यह फिल्म सभी के लिए एक बड़ी श्रद्धांजलि होगी और यहां आने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। साई पल्लवी ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो आप सभी असली हीरो हैं, हम केवल आपके महान काम को बड़े दर्शकों तक पहुंचाने के साधन हैं। राजकुमार पेरियासामी ने कहा, अमरन मेरे लिए एक बहुत ही निजी फिल्म है। इसे देखना एक ऐसा अनुभव होगा जो हमेशा आपके साथ रहेगा। फिल्म अमरन का निर्माण दिग्गज अभिनेता कमल हासन ने आर. महेंद्रन और सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शन के साथ मिलकर किया है।राजकुमार पेरियासामी ने इसे लिखा और निर्देशित किया है। यह फिल्म फिल्म 31 अक्टूबर को दुनियाभर में रिलीज होगी।






Comments

अन्य खबरें

मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 125 करोड़ के पार
मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़कर 125 करोड़ के पार

नयी दिल्ली..... देश में मोबाइल सब्सक्राइबरों की संख्या जनवरी में 0.54 प्रतिशत बढ़कर 125 करोड़ के पार पहुंच गयी। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 31

यूक्रेन के गिरफ्तार नागरिकों को दूतावास संपर्क सुविधा पर कानूनी पहलुओं के अनुरूप लिया जायेगा निर्णय: भारत
यूक्रेन के गिरफ्तार नागरिकों को दूतावास संपर्क सुविधा पर कानूनी पहलुओं के अनुरूप लिया जायेगा निर्णय: भारत

नयी दिल्ली .... विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत में अशांति फैलाने के लिए ड्रोन ट्रेनिंग नेटवर्क चलाने के आरोप में गिरफ्तार किये गये यूक्रेन के छह नागरिकों को वाणिज्य दूतावास से संपर्क की सुविधा के

व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय
व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय

लखनऊ (डीएनएन)। गांव के गलियारे से सफलता के उत्कर्ष को स्पर्श करने की युग मात्रा में कई ऐसे पड़ाव आते हैं, कि कुछ वही ठहर जाते है, कुछ वापस हो जाते है,  कुछ बिरले ऐसे होते हैं जिनके लक्ष्य में

सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे
सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे

नई दिल्ली .... टी-20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि ट्रॉफी जीतने के लिए अगर अरबों भारतीय प्रशंसकों का दिल तोड़ना पड़े तो भी उन्हें ऐतराज नहीं होगा। उन्होंने