लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम की घोषित
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम की घोषित
एजेंसी    27 Oct 2024       Email   

लाहौर।  पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे दौर के लिए एकदिवसीय और टी -20 सीरीज के टीम की घोषणा कर दी है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए पाकिस्तान की टीम से बाहर किये गये बाबर आजम, नसीम शाह और शाहीन शाह अफरीदी की ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में वापसी हुई है। इसके अलावा जिम्बाब्वे दौरे के लिए भी टीम की घोषणा कर दी है। साथ ही पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट के लिए केंद्रीय अनुबंध की नई सूची भी जारी की है। मोहम्मद रिजवान के अलावा बाबर ने ए श्रेणी में बरकरार रखा गया है लेकिन अफरीदी को ए के बजाय बी श्रेणी में शान मसूद को भी बी श्रेणी में बरकरार रखा गया है। फखर जमां और इमाम उल हक़ को भी केंद्रीय अनुबंध गंवाना पड़ा है और उन्हें किसी भी दल में जगह नहीं दी गई है।

पाकिस्तान का ऑस्ट्रेलिया दौरा चार से 18 नवंबर तक होगा। जबकि जिम्बाब्वे दौरा 24 नवंबर से पांच दिसंबर तक चलेगा। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए पाकिस्तान एकदिवसीय टीम:- आमिर जमाल, अब्दुल्लाह शफीक, अराफात मिन्हास, बाबर आजम, फैसल अकरम, हारिस रउफ, हासीबुल्लाह (विकेटकीपर), कामरान गुलाम, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मुहम्मद इरफान खान, नसीम शाह, सईम अयूब, सलमान अली आगा और शाहीन शाह अफरीदी।

टी-20 टीम:- अराफात मिन्हास, बाबर आजम, हारिस रउफ, हसीबुल्लाह, जहांदाद खान, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मुहम्मद इरफान खान, नसीम शाह, ओमेर बिन यूसुफ, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी, सुफियान मोकिम और उस्मान खान।

जिम्बाब्वे दौरे के लिए पाकिस्तान की एकदिवसीय टीम:- आमिर जमाल, अब्दुल्लाह शफीक, अबरार अहमद, फैसल अकरम, हारिस रउफ, हसीबुल्लह (विकेटकीपर), कामरान गुलाम, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मुहम्मद इरफान खान, सईम अयूब, शाहनवाज दहानी और तैयब ताहिर।

टी-20 टीम:- अहमद दनियाल, अराफात मिन्हास, हारिस रउफ, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), जहांदाद खान, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद हसनैन, मुहम्मद इरफान खान, ओमेर बिन यूसुफ, कासिम अकरम, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा, सुफियान मोकिम, तैयब ताहिर और उस्मान खान।






Comments

अन्य खबरें

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप