लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

इस दिवाली अयाेध्या में 500 वर्ष की प्रतीक्षा खत्म होगी: मोदी
इस दिवाली अयाेध्या में 500 वर्ष की प्रतीक्षा खत्म होगी: मोदी
एजेंसी    29 Oct 2024       Email   

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी ने मंगलवार को कहा कि इस दिवाली पर अयोध्या में 14 वर्ष नहीं बल्कि 500 वर्ष की प्रतीक्षा खत्म होगी। श्री मोदी मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में धन्वंतरि जयंती और नौवें आयुर्वेद दिवस समाराेह को संबोधित करते हुए कहा कि यह दिवाली ऐतिहासिक है क्योंकि अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर को लाखों दीयों से रोशन किया जाएगा, जिससे उत्सव अभूतपूर्व होगा। प्रधानमंत्री ने कहा, “इस साल की दिवाली में भगवान राम एक बार फिर अपने निवास पर लौट आए हैं।” उन्होंने कहा कि यह प्रतीक्षा आखिरकार 14 नहीं बल्कि 500 वर्ष बाद खत्म हुई है।

इससे पहले श्री मोदी ने एक अन्य कार्यक्रम में इस बार की दिवाली को ‘बहुत खास’ बताया और कहा कि यह पहली दिवाली है, जब पांच सौ वर्ष की प्रतीक्षा के बाद प्रभु श्री राम अयोध्याधाम में अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस बार की दिवाली का साक्षी होना बड़े सौभाग्य की बात है। श्री मोदी ने कहा, “इस साल की दिवाली बहुत खास है, बहुत विशेष है। आपको लगेगा कि दिवाली तो हर बार आती है, इस बार विशेष क्या हो गया, मैं बताता हूं, विशेष क्या है। 500 वर्षों के बाद प्रभु श्री राम अयोध्या के अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं और उस भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद ये पहली दीपावली है। 

उन्होंने कहा, “इस दीपावली की प्रतीक्षा में कई पीढ़ियां गुजर गईं, लाखों लोगों ने बलिदान दिये, यातनायें झेलीं। हम सभी बहुत सौभाग्यशाली हैं, जो ऐसी विशेष, खास, भव्य दिवाली के साक्षी बनेंगे । श्री मोदी ने कहा कि यह महज संयोग नहीं है कि इस वर्ष धनतेरस का त्योहार समृद्धि और स्वास्थ्य का संगम है, बल्कि यह भारत की संस्कृति और जीवन दर्शन का प्रतीक है। ऋषि-मुनियों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य को सर्वोच्च धन माना जाता है और यह प्राचीन धारणा योग के रूप में दुनिया भर में स्वीकार्यता पा रही है।






Comments

अन्य खबरें

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप

एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत
एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत

नई दिल्ली ... असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत