लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

कानपुर के लड्डू बहुत पसंद करते हैं अभिषेक बच्चन
कानपुर के लड्डू बहुत पसंद करते हैं अभिषेक बच्चन
एजेंसी    16 Dec 2024       Email   

मुंबई।  बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति 16 में बताया है कि उनके पुत्र और अभिनेता अभिषेक बच्चन को कानपुर के लड्डू बहुत पसंद हैं। अमिताभ बच्चन की मेज़बानी वाले कौन बनेगा करोड़पति 16 में, इस सप्ताह दर्शकों को भावनाओं से भरा यादगार एपिसोड देखने को मिलेगा। इस एपिसोड में कानपुर, उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग के कर्मचारी प्रवीण नाथ सुर्खियों पर रहें। प्रवीण का हॉट सीट तक पहुंचने का प्रेरक सफर उनके धैर्य, दृढ़ संकल्प, और अवसरों को भुनाने की क्षमता को प्रदर्शित करता है, जो उन्हें दर्शकों के लिए एक असली रोल मॉडल बनाता है।

एपिसोड के दौरान, दिल छू लेने वाली बातचीतें सामने आईं, जब अमिताभ बच्चन ने कानपुर और वहां के स्वादिष्ट व्यंजनों को याद किया, और अपने बेटे अभिषेक बच्चन से जुड़ी एक मज़ेदार बात का खुलासा भी किया। अमिताभ बच्चन ने प्रवीण से पूछा, “वहां के खाने की क्या खासियत है, जिसके बारे में आप बात करना चाहेंगे?” प्रवीण ने उत्साहपूर्वक प्रसिद्ध ठग्गू के लड्डू का उल्लेख किया, और बताया कि कैसे हिट फिल्म बंटी और बबली की शूटिंग कानपुर में हुई थी। उन्होंने बताया कि कैसे वह शूटिंग की लोकेशन पर गए थे, लेकिन उन्हें शूटिंग देखने से रोक दिया गया था लेकिन वह थोड़ी-बहुत झलक पाने में कामयाब रहे थे।

अमिताभ बच्चन ने जवाब दिया, “आप बिल्कुल सही हैं। मैं भी यही बात कहने वाला था। बंटी और बबली की शूटिंग वाकई वहीं हुई थी। अभिषेक ने शूटिंग के लिए खासतौर पर उस स्थान को चुना ताकि वह उन लड्डुओं को बार-बार खा सकें। दरअसल शूटिंग उस दुकान के ठीक सामने हुई थी, जहां पर लड्डू बनाए जाते हैं। अभिषेक को वे लड्डू बहुत पसंद हैं, और फिल्म में काम करने वाले सभी लोग कानपुर के प्रसिद्ध लड्डू खाना चाहते थे।”

इस एपिसोड को और भी खुशनुमा बनाते हुए, प्रवीण ने अपने स्कूल के दिनों की सुहावनी याद को साझा किया जब अमिताभ बच्चन की फिल्म हम रिलीज़ हुई थी। प्रवीण ने बताया कि उन्होंने अमिताभ की तस्वीर के साथ उन्हें एक पत्र लिखकर भेजा था। उन्हें यह देखकर हैरानी हुई थी कि अमिताभ न केवल तस्वीर पर हस्ताक्षर किया था बल्कि इसे वापस भी भेज दिया था। अमित जी के इस भावना पर युवा प्रवीण पर अमिट छाप छोड़ी थी। कौन बनेगा करोड़पति 16 हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे, केवल सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर प्रसारित होता है।







Comments

अन्य खबरें

एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत
एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत

नई दिल्ली ... असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत

खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक
खड़गे की अध्यक्षता में कांग्रेस सचिवों और राज्य अध्यक्षों की आपात बैठक

नई दिल्ली ... कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को पार्टी के सभी महासचिवों, प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें वर्तमान

ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब
ईडी के निशाने पर केरल के पूर्व सीएम की बेटी, पूछताछ के लिए वीणा विजयन को किया तलब

नई दिल्ली .... केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन की बेटी की मुश्किलें फिर बढ़ती दिखाई दे रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने वीणा विजयन को समन जारी कर शुक्रवार को पेश होने के लिए कहा है। मामला वीणा विजयन से

राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू
राष्ट्रीय आत्मविश्वास आर्थिक परिवर्तन का नया दौरः चंद्रबाबू नायडू

नई दिल्ली .... आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और एनडीए के सहयोगी एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल ने राष्ट्रीय आत्मविश्वास, मजबूत शासन और आर्थिक परिवर्तन