लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

मोदी ने माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास के लिए की महाराष्ट्र सरकार की सराहना
मोदी ने माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास के लिए की महाराष्ट्र सरकार की सराहना
एजेंसी    02 Jan 2025       Email   

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के दूरदराज और माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की है। श्री मोदी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए लिखा, “दूरदराज और माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए मैं महाराष्ट्र सरकार के प्रयासों की सराहना करता हूं। इससे निश्चित रूप से ‘जीवन की सुगमता’ बढ़ेगी तथा प्रगति का मार्ग और प्रशस्त होगा। गढ़चिरौली और आसपास के क्षेत्रों के मेरे बहनों और भाइयों को विशेष बधाई! उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में माओवादियों के समर्पण करने के बाद श्री फड़नवीस ने कहा था , “माओवादियों के प्रभाव को खत्म करके गढ़चिरौली को महाराष्ट्र का पहला जिला बनाने की शुरुआत हमने कर दी है। अब 75 वर्षों बाद यहाँ के लोगों को एसटी बस देखने को मिलेगी, इसलिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है।






Comments

अन्य खबरें

राहुल-प्रियंका का दूसरे दिन धरना, तीसरी बार हिरासत में
राहुल-प्रियंका का दूसरे दिन धरना, तीसरी बार हिरासत में

नई दिल्ली ... ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राहुल और प्रियंका गांधी ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन किया। इस बार दोनों जंतर-मंतर के 200 मीटर पहले सड़क पर बैठ गए। सुरक्षा बलों ने

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय