लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

केजरीवाल का जहरीला बयान हर दिल्लीवासी के दिमाग को झकझोर रहा है: भाजपा
केजरीवाल का जहरीला बयान हर दिल्लीवासी के दिमाग को झकझोर रहा है: भाजपा
एजेंसी    28 Jan 2025       Email   

नयी दिल्ली .... यमुना नदी के जल को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से दिये गये बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और कहा है कि उनका यह जहरीला बयान दिल्ली के हर व्यक्ति के दिमाग को झकझोर रहा है।

दिल्ली भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी ने मंगलवार को कहा, “दिल्ली जल बोर्ड ने भी कहा है कि श्री केजरीवाल का बयान पूरी तरह से गलत है, इससे पता चलता है कि आप और केजरीवाल ने दूसरे राज्य की सरकार पर इतना घटिया स्तर का आरोप लगाने की कोशिश की है, जितना पाकिस्तान ने भी युद्ध के दौरान भारत पर नहीं लगाया था। मैं कह सकता हूं कि श्री केजरीवाल द्वारा पानी पर दिया गया ये जहरीला बयान निश्चित रूप से दिल्ली के हर व्यक्ति के दिमाग को झकझोर रहा है कि राजनीति किस हद तक जा रही है और ये दिल्ली की इज्जत का सवाल है...अपनी हार को छुपाने के लिए एक गहरी साजिश के तहत आप की ओर से ऐसी घटिया बातें कही जा रही हैं।”

वहीं, दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “हरियाणा सरकार पर या जिस हरियाणा पर श्री केजरीवाल दोष लगा रहे हैं, वो भूल जाते हैं कि वो उसी हरियाणा की धरती पर पैदा हुए हैं, उसी धरती ने उनको जन्म दिया है...डरा-धमकाकर और लोगों को भयभीत करके चुनाव नहीं जीते जाते...उन्होंने यमुना को साफ नहीं किया, उन्होंने गंदा पानी दिया है। अपने झूठ और भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए वो दोष हरियाणा सरकार पर डाल रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “श्री केजरीवाल का यह बयान कि हरियाणा दिल्ली को जहरीला पानी दे रहा है, पूरी तरह से झूठा है। दिल्ली जल बोर्ड के मुख्य अधिकारी की रिपोर्ट ने उनके इस बयान की पोल खोल दी है। श्री केजरीवाल के राजनीतिक करियर पर झूठी कल्पनाओं और फिल्मी कहानियों का बड़ा प्रभाव रहा है।”

उन्होंने कहा, “श्री केजरीवाल का यमुना को हरियाणा से जहरीला जल मिलने का बयान पूरी तरह फिल्मी बयान लग रहा है। अक्सर हमने फिल्मों में खलनायकों को कुएं का पानी जहरीला होने का भय दिखाते देखा है और वही चंद वोट पाने के लिए हमने श्री केजरीवाल को करते देखा है। दिल्ली वाले भलीभांति जानते हैं कि हरियाणा दिल्ली को मानक अनुसार पानी देता है, लेकिन वजीरपुर से ओखला की यात्रा में श्री केजरीवाल की लापरवाही से नदी में गिरने वाले लगभग 42 बिना उपचार के नाले यमुना जल को प्रदूषित करते हैं।”

इस मुद्दे पर भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल आज शाम पांच बजे चुनाव आयोग से मिलने वाला है। इस प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय वित्त मंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शामिल हैं।

गौरतलब है कि श्री केजरीवाल ने सोमवार रात हरियाणा सरकार पर यमुना के जल में जहर मिलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि जल बोर्ड के इंजीनियरों ने सही समय पर नहीं पकड़ा होता, तो दिल्ली में बड़ी संख्या में लोग मारे जाते।






Comments

अन्य खबरें

व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय
व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय

लखनऊ (डीएनएन)। गांव के गलियारे से सफलता के उत्कर्ष को स्पर्श करने की युग मात्रा में कई ऐसे पड़ाव आते हैं, कि कुछ वही ठहर जाते है, कुछ वापस हो जाते है,  कुछ बिरले ऐसे होते हैं जिनके लक्ष्य में

सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे
सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे

नई दिल्ली .... टी-20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि ट्रॉफी जीतने के लिए अगर अरबों भारतीय प्रशंसकों का दिल तोड़ना पड़े तो भी उन्हें ऐतराज नहीं होगा। उन्होंने

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली