लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

सुसुआड़ पुल से बाइक गिरने से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल रेफर
सुसुआड़ पुल से बाइक गिरने से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल रेफर
Daily News Network    07 Jun 2025       Email   

हलिया (मिर्ज़ापुर): स्थानीय थाना क्षेत्र के हलिया लालगंज मार्ग बसुहरा गांव स्थित सुसुआड़ पुल से शनिवार को तेजगति से आ रहे बाइक सवार कुत्ते को बचाने के चक़्कर में अनियंत्रित होकर पुल से दस फ़ीट नीचे गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने तीनों घायलों को उपचार के लिए एम्बुलेंस सेवा वाहन 108 से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर आए जंहा पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर तीनों को ट्रामा सेंटर मिर्ज़ापुर के लिए रेफर कर दिया मौके पर पहुँचे घायलों के परिजनों ने ट्रामा सेंटर मिर्ज़ापुर न ले जाकर प्रयागराज लेकर चले गए है हलिया थाना क्षेत्र के बैधा गांव निवासी 25 वर्षीय दिवाकर बाइक से गांव निवासी 19 वर्षीय मोनू व लालगंज थाना क्षेत्र के बघई गांव निवासी 30 वर्षीय सोनू के साथ लालगंज थाना क्षेत्र के कामापुर से वापस घर लौट रहे थे कि जैसे ही हलिया लालगंज मार्ग बसुहरा गांव के सुसुआड़ नाले के पुल पर पहुँचे कि अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ जाने के कारण अनियंत्रित होकर बाइक सवार पुल से दस फ़ीट नीचे जाकर गिर पड़े जिससे बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रुप से घायल हो गए मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने तीनों घायलों को एम्बुलेंस सेवा वाहन 108 से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया भिजवाया जंहा पर चिकित्सक विमल कुमार व रीना पटेल हर्षवर्धन ने तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद दिवाकर व सोनू के सिर में गंभीर चोट को देखते हुए ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया जबकि मोनू के पैर में चोट को देखते हुए रेफर कर दिया है इस संबंध में चिकित्सक विमल कुमार ने बताया कि बरात से वापस लौट रहे बाइक सवार सुसुआड़ पुल से नीचे गिरकर घायल होकर एम्बुलेंस सेवा वाहन से उपचार के लिए आए थे प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है






Comments

अन्य खबरें

पीएम मोदी और ट्रंप ने ट्रेड, एनर्जी और डिफेंस पर चर्चा की, वैश्विक शांति पर करेंगे काम
पीएम मोदी और ट्रंप ने ट्रेड, एनर्जी और डिफेंस पर चर्चा की, वैश्विक शांति पर करेंगे काम

नई दिल्ली .... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के बीच व्यापार, ऊर्जा और रक्षा के मुद्दे पर बात हुई। पीएम मोदी ने एक्स पर बताया,  ‘राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बहुत अच्छी

माओवाद पर प्रहार, 1825 दिन में मारे गए 1106 नक्सली, 7311 हुए गिरफ्तार तो 5571 नक्सलियों ने किया सरेंडर
माओवाद पर प्रहार, 1825 दिन में मारे गए 1106 नक्सली, 7311 हुए गिरफ्तार तो 5571 नक्सलियों ने किया सरेंडर

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से बनाई गई रणनीति के तहत ‘माओवाद’ पर कड़ा प्रहार किया जा रहा है। 2019 से लेकर अब तक 1106 नक्सली मारे गए हैं। इसके अलावा 7311 नक्सली गिरफ्तार हुए हैं और

हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन
हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन

नई दिल्ली .... हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेलवे द्वारा यात्रियो की सुविधा हेतु दुर्गापुरा (जयपुर)- बान्द्रा टर्मिनस - दुर्गापुरा (जयपुर) स्पेशल (01 ट्रिप),

विदेशी मुद्रा भंडार 1.877 अरब डॉलर घटा
विदेशी मुद्रा भंडार 1.877 अरब डॉलर घटा

मुंबई,... देश का विदेशी मुद्रा भंडार 28 नवंबर को समाप्त सप्ताह में 1.877 अरब डॉलर घटकर 686.227 अरब डॉलर रह गया जो साढ़े छह महीने का निचला स्तर है। हालांकि स्वर्ण भंडार में वृद्धि दर्ज की गयी। विदेशी