चुनार। कोतवाली क्षेत्र के सेटेलमेंट एरिया में शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे फर्राटा पंखे में उतर रहे करेंट की चपेट में आने से विवाहिता गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे तत्काल उसे प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर लेकर आए जहां चिकित्सक डा. राकेश पटेल ने उसे मृत घोषित कर दिया। सेटेलमेंट एरिया के रहने वाले राकेश सोनकर वाहन चालक हैं और वह तहसीलदार चुनार का वाहन चलाते हैं। शुक्रवार की सुबह वह ड्यूटी पर गए थे। घर पर उनकी पत्नी 35 वर्षीय रेखा देवी घर में अकेली थी। आसपास के लोगों ने बताया कि फर्राटा पंखा में किसी तरह करेंट उतर रहा था और उसी समय पंखे की चपेट में आने से रेखा गंभीर रूप से झुलस गई और उनकी मौत हो गई। घटना के बाद घरवालों में रोना पीटना मच गया।