लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

आज मनाई जा रही है देवशयनी एकादशी, जानें व्रत की महिमा और पूजा की संपूर्ण विधि
आज मनाई जा रही है देवशयनी एकादशी, जानें व्रत की महिमा और पूजा की संपूर्ण विधि
Daily News Network    06 Jul 2025       Email   

आज रविवार, 6 जुलाई 2025 को पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ देवशयनी एकादशी का पर्व मनाया जा रहा है। यह पावन तिथि भगवान विष्णु को समर्पित मानी जाती है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से जीवन में सुख-समृद्धि और यश की प्राप्ति होती है।

हिंदू पंचांग के अनुसार, साल में कुल 24 एकादशी आती हैं और देवशयनी एकादशी को उनमें सबसे प्रमुख माना जाता है। इसे 'हरि शयनी एकादशी' भी कहा जाता है, क्योंकि इसी दिन से भगवान विष्णु चार महीनों के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं। इस दौरान विवाह समेत सभी मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं।

 पूजा सामग्री और विशेष भोग

इस दिन भगवान विष्णु को पीले फूल, अपराजिता के फूल, केसर की खीर और पीली मिठाई विशेष रूप से अर्पित की जाती है। व्रती तुलसी के पत्तों के बिना कोई भी भोग नहीं चढ़ाते, क्योंकि तुलसी भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है।

देवशयनी एकादशी की पूजा विधि

1.  प्रातः ब्रह्ममुहूर्त में स्नान कर शुद्ध वस्त्र धारण करें।
2.  पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें।
3.  पूजा स्थल पर भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और शिव-पार्वती की मूर्तियां या चित्र स्थापित करें।
4.  देसी घी का दीपक जलाएं और पंचामृत से भगवान का अभिषेक करें।
5.  पीले फूल और माला अर्पित करें, चंदन का तिलक लगाएं।
6.  भोग में केसर की खीर, फल और तुलसी पत्र चढ़ाएं।
7.  श्री विष्णु सहस्त्रनाम या एकादशी व्रत कथा का पाठ करें और हरि नाम का जाप करें।
8.  आरती कर प्रसाद को परिवारजनों में वितरित करें।
9.  इस दिन चावल का सेवन नहीं करना चाहिए।

 व्रत पारण का समय

व्रत का पारण द्वादशी तिथि के दिन यानी 7 जुलाई 2025 को किया जाएगा। इस दिन सुबह 5:29 बजे से 8:16 बजे के बीच व्रत खोला जा सकता है। इस बार त्रिपुष्कर योग और अनुराधा नक्षत्र का विशेष संयोग भी बन रहा है, जिससे यह तिथि और अधिक शुभ मानी जा रही है।

आज के दिन की गई पूजा, व्रत और उपासना से भक्तों को जीवन में स्थायी सुख, धन-धान्य और मोक्ष की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन किया गया पुण्य चार गुना फलदायी माना जाता है।






Comments

अन्य खबरें

तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली
तेलंगाना सीएम रेड्डी को अमेरिका जाने की परमिशन नहीं मिली

नई दिल्ली .... तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को अमेरिका जाने की केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। सीएमओ के मुताबिक, रेवंत रेड्डी के नेतृत्व

भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक
भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के सहयोग पर उच्चस्तरीय बैठक

नयी दिल्ली.... भारत और भूटान के बीच सीमा पार नदियों के संबंध में सहयोग को लेकर शुक्रवार को यहां उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक हुई जिसमें भूटान सरकार के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो गेम

राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा
राहुल हिमालयन को आईआरटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा

नयी दिल्ली.... रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के निदेशक (पर्यटन और विपणन) राहुल हिमालयन को कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह संजय

बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर
बंगाल में पेट्रोकेमिकल्स की पाइपलाइन में आग, 15 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के हल्दिया में सोमवार देर रात 2ः45 बजे नेफ्था सप्लाई करने वाली पाइपलाइन में ब्लास्ट के बाद आग गई। इसकी चपेट में हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 के चिरंजीबपुर इलाके के कई घर