लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

आज आएगा CA रिजल्ट: फाइनल, इंटर और फाउंडेशन के नतीजे होंगे घोषित
आज आएगा CA रिजल्ट: फाइनल, इंटर और फाउंडेशन के नतीजे होंगे घोषित
Daily News Network    06 Jul 2025       Email   

ICAI CA May Result 2025: आज जारी होंगे फाइनल, इंटर और फाउंडेशन के नतीजे, रोल नंबर रखें तैयार

चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) की तैयारी कर रहे हजारों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने वाला है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) आज, 6 जुलाई 2025 को मई सत्र की फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षाओं के नतीजे जारी करने जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, फाइनल और इंटर के नतीजे दोपहर करीब 2 बजे घोषित किए जाएंगे, जबकि फाउंडेशन परीक्षा का परिणाम शाम 5 बजे जारी होगा। सभी उम्मीदवार अपने रिजल्ट ICAI की आधिकारिक वेबसाइट [https://icai.nic.in] पर जाकर देख सकेंगे।

रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर पूरा रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट भी किया जा सकता है।

बता दें कि इंटरमीडिएट परीक्षाएं मई में दो ग्रुप में हुई थीं, जिनमें ग्रुप 1 की परीक्षाएं 3, 5 और 7 मई को और ग्रुप 2 की परीक्षाएं 9, 11 व 14 मई को आयोजित की गई थीं। वहीं, फाइनल परीक्षाएं 2 से 13 मई के बीच संपन्न हुई थीं।

ICAI ने सभी परीक्षार्थियों से वेबसाइट पर नजर बनाए रखने और जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखने की सलाह दी है ताकि परिणाम घोषित होते ही तुरंत देखा जा सके।






Comments

अन्य खबरें

यूपीआई ने पिछले साल 228 अरब लेनदेन का आंकड़ा पार किया: रिपोर्ट
यूपीआई ने पिछले साल 228 अरब लेनदेन का आंकड़ा पार किया: रिपोर्ट

मुंबई.... भुगतान सेवाओं में अग्रणी वैश्विक कंपनी वर्ल्डलाइन ने मंगलवार को कहा कि भारत में डिजिटल भुगतान के वातावरण में अब परिपक्वता आ चुकी है और साल 2025 में इसका आंकड़ा 228 अरब लेनदेन का पार

पश्चिम एशिया संकट के बीच आईएमएफ ने भारत का विकास अनुमान बढ़ाया
पश्चिम एशिया संकट के बीच आईएमएफ ने भारत का विकास अनुमान बढ़ाया

नयी दिल्ली... पश्चिम एशिया संकट के बादलों के बीच अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने मंगलवार को चालू वित्त वर्ष के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है। आईएमएफ

असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.38 फीसद वोटिंग
असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.38 फीसद वोटिंग

नई दिल्ली .... देश के दो राज्यों असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए शाम 6 बजे तक वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के अनुसार रात 8 बजे तक असम में 85.38 फीसद मतदान

पश्चिम बंगाल में मालदा हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल में मालदा हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली ..... पश्चिम बंगाल के मालदा में एसआईआर से जुड़े न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने के मामले में मुख्य आरोपी समेत 35 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के 48 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी