लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

ट्रम्प बोले, रूसी प्लेन नाटो देशों से गुजरे तो मार गिराएं
ट्रम्प बोले, रूसी प्लेन नाटो देशों से गुजरे तो मार गिराएं
एजेंसी    24 Sep 2025       Email   

नई दिल्ली .... अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार रात यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेंलेंस्की से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर रूसी विमान, हृ्रभ्ह्र देशों के एयरस्पेस में घुसते हैं तो उन्हें मार गिराया जाए। उन्होंने रूस को कागजी शेर बताया। ट्रम्प ने कहा कि रूस पिछले साढ़े तीन साल से युद्ध में फंसा हुआ है, लेकिन जीत हासिल नहीं कर सका। उनके मुताबिक, अगर रूस असली सैन्य ताकत होता तो यह युद्ध एक हफ्ते में खत्म हो जाना चाहिए था। उन्होंने भरोसा जताया कि यूक्रेन रूस से सारा कब्जा किया इलाका वापस ले सकता है। रूस के राष्ट्रपति ऑफिस क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेसकोव ने ट्रम्प के बयान को खारिज करते हुए कहा रूस अपनी आर्थिक स्थिरता बनाए हुए है। कुछ सेक्टर में समस्याएं हैं, लेकिन रूस कोई टाइगर नहीं, बल्कि एक भालू है, और पेपर भालू जैसी कोई चीज नहीं होती।
ट्रम्प की अपील, यूरोपीय देश रूस से तेल खरीदना बंद करें : ट्रम्प ने जेलेंस्की के साथ बैठक से पहले संयुक्त राष्ट्र महासभा में दिए अपने भाषण में यूरोपीय देशों से अपील की कि वे रूस से तेल-गैस खरीदना पूरी तरह बंद करें। उन्होंने कहा कि नोटो देश खुद ही युद्ध को फंड कर रहे हैं। ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि यूरोप और नाटो के सहयोग से यूक्रेन युद्ध से पहले वाली सीमाएं वापस पा सकता है, क्योंकि रूस की अर्थव्यवस्था दबाव में है।
जेलेंस्की बोले, भारत हमारे साथ, यूरोप को उनसे मजबूत संबंध बनाने चाहिए : जेलेंस्की से पत्रकार ने सवाल किया कि भारत और चीन यूक्रेन जंग में रूस की मदद कर रहे हैं। इस पर जेलेंस्की ने कहा, नहीं, भारत ज्यादातर हमारे पक्ष में है। ऊर्जा को लेकर कुछ दिक्कतें हैं, लेकिन उन्हें संभाला जा सकता है। उन्होंने साफ किया है कि भारत को लेकर गलतफहमी नहीं होनी चाहिए। जेलेंस्की ने आगे कहा कि यूरोप को भारत के साथ अपने रिश्ते मजबूत करने चाहिए और किसी भी हाल में भारत से दूरी नहीं बनानी चाहिए।
ट्रंप के बयान को रूस ने किया खारिज : यूक्रेन को लेकर दिए गए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान को रूस ने खारिज कर दिया है। ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात के बाद कहा था कि यूरोपीय संघ (ईयू) की मदद से यूक्रेन अपने खोए हुए सभी क्षेत्र रूस से वापस ले सकता है। इस पर रूस ने कहा कि वह यूरोपीय सुरक्षा का अभिन्न हिस्सा है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि क्रेमलिन रूसी-यूक्रेनी सैन्य संघर्ष के संबंध में ट्रंप के सभी बयानों से सहमत नहीं हो सकता है। ट्रंप ने रूस-यूक्रेन संघर्ष पर जेलेंस्की को सुना। इस जानकारी ने स्पष्ट रूप से उनके आकलन को प्रभावित किया। क्रेमलिन अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा कही गई हर बात से सहमत नहीं हो सकता। क्रेमलिन प्रवक्ता ने कहा कि आप रूस की सुरक्षा की कीमत पर यूरोपीय सुरक्षा से नहीं निपट सकते। इसके अलावा कोई कुछ भी कहे रूस अभी भी यूरोपीय सुरक्षा का एक अभिन्न अंग है।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यूरोपीय संघ, नाटो और वित्तीय सहयोग से यूक्रेन अपने मूल सीमाओं तक वापस पहुंच सकता है।  






Comments

अन्य खबरें

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर

ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण
ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण

नयी दिल्ली..... वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझाैते (एफटीए) को महत्वपूर्ण क्षण बताते हुए मंगलवार को कहा कि इससे भारतीय नागरिकों के लिए अधिक अवसर