लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

मौलाना भूल गया था यूपी में किसका शासन है
मौलाना भूल गया था यूपी में किसका शासन है
डेली न्यूज एक्टिविस्ट    27 Sep 2025       Email   

बरेली हिंसा पर सीएम योगी बोले, जो भाषा समझते थे, उसी में समझाया गया

लखनऊ ... राजधानी लखनऊ में शनिवार को विकसित उत्तर प्रदेश विजन 2047 के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर यूपी के विकास और आने वाले समय में प्रदेश के विकास के लक्ष्य पर चर्चा हुई। इस दौरान अपने संबोधन में सीएम योगी ने प्रदेश में कानून व्यवस्था से लेकर एक्सप्रेसवे, मेट्रो और अन्य विकास कार्यों पर अपनी बात रखी। उन्होंने अशांति फैलाने वालों को सख्त लहजे में चेतावनी दी।
सीएम ने कहा कि बरेली में वह मौलाना भूल गया कि शासन किसका है। कहता था, धमकी देंगे कि हम शहर जाम कर देंगे। हमने कहा ना तो जाम होगा... न ही कर्फ्यू लगेगा। बल्कि, ऐसा सबक सिखाएंगे की आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। 2017 से पहले यही होता था। लेकिन, अब हमने ऐसे बैरियर को लागू किया है, जिससे चुन-चुन करके ऐसे लोगों को सबक सिखाया। वह जिस भाषा में समझना चाहते थे, उस भाषा में उन्हें समझाया गया। पहले सरकारों ने हर जिले में एक माफिया दिया था। जिले की सत्ता माफिया को चलाने की छूट दी गई थी। हर व्यक्ति अपनी पहचान को मोहताज था। खेती-बाड़ी चौपट थी। नौजवानों की नौकरियों पर सेंध लगाती थी। उनकी नीलामी होती थी। चाचा-भतीजा वसूली के लिए निकल पड़ते थे। वसूली का गैंग चलता था। ट्रांसफर और पोस्टिंग में उनके दलाल बोली लगाया करते थे। हमने उनके अनैतिक और अवैध व्यापार पर प्रहार किया है। उनके चेले चिल्लाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
सीएम योगी ने कहा कि 11वीं सदी में भारत के अंदर भारत की आबादी 60 करोड़ थी। भारत आर्थिक गतिविधियों के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में था। चंद्रगुप्त मौर्य के समय में ग्लोबल इकॉनमी में भारत की हिस्सेदारी 40 फीसदी थी। 11वीं सदी आते-आते यह घटकर 30 फीसदी तक रह गई। 17वीं सदी में भारत 25 फीसदी पर सिमट गया। उस समय आधी से ज्यादा आबादी खेती पर निर्भर थी। शेष आबादी लघु और कुटीर उद्योगों में लिप्त थी। भारत में अंग्रेजों ने पेस्टिसाइड और केमिकल भेजें। शुरू में परिणाम अच्छे रहे, लेकिन बाद में बेहद खराब परिणाम आए।
ऐसे लोगों के लिए मैंने बुलडोजर बनाया : इसी तरह ऐसा कोई मानव नहीं, जिसके अंदर गुण न हों। लेकिन, एक लक्ष्य होना चाहिए। इसीलिए मैं कहता हूं कि यही वह लोग हैं जो झूठे नारों से समाज को गुमराह करते हैं। जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांटते हैं। ऐसे ही लोगों के लिए मैंने बुलडोजर बनाया है। आजादी के समय जिस राज्य का योगदान एक तिहाई से ज्यादा था, आज केवल दो फीसदी रह गया है। भारत 11वीं अर्थव्यवस्था के रूप में सीमित रह गया था, जो आज चौथे स्थान पर पहुंच गया है। जल्द से जल्द तीसरे स्थान पर होगा।
सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे और मेट्रो यूपी में : सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश की ग्रोथ स्टोरी यही है। हमारा राष्ट्रीय धर्म है कि उत्तर प्रदेश की जितनी आबादी है, उतना ही राष्ट्रीय कंट्रीब्यूशन भी करता दिखाई दे। वर्ष 2017 से पहले कोई कल्पना भी नहीं करता था। आज देश के अंदर कुल एक्सप्रेसवे में 55 फीसदी उत्तर प्रदेश के पास हैं। सबसे ज्यादा शहरों में मेट्रो का संचालन उत्तर प्रदेश कर रहा है। 2017 से पहले केवल दो ही एयरपोर्ट लखनऊ और वाराणसी क्रियाशील थे। 






Comments

अन्य खबरें

रुपया छह पैसे टूटा
रुपया छह पैसे टूटा

मुंबई.... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को छह पैसे कमजोर हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 88.02 रुपये का बोला गया। लगातार दो कारोबारी दिवस की तेजी के बाद रुपये में गिरावट दर्ज की

रिलायंस इंडस्ट्रीज को दूसरी तिमाही में 22,092 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ
रिलायंस इंडस्ट्रीज को दूसरी तिमाही में 22,092 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

मुंबई.... विविध क्षेत्रों में कारोबार करने वाली देश की अग्रणी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में समेकित आधार पर 22,092 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है जो

रुपया एक ही दिन में 73 पैसे मजबूत
रुपया एक ही दिन में 73 पैसे मजबूत

मुंबई.... निजी एवं सार्वजनिक बैंकों की डॉलर बिकवाली से बुधवार को रुपये में 73 पैसे की जबरदस्त तेजी देखी गयी और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 88.08 रुपये का बिका। इससे पहले मंगलवार को भारतीय मुद्रा

देश का वाणिज्यिक निर्यात सितंबर में 6.75 प्रतिशत बढ़ कर 36.38 अरब डालर
देश का वाणिज्यिक निर्यात सितंबर में 6.75 प्रतिशत बढ़ कर 36.38 अरब डालर

नई दिल्ली...... अमेरिकी बाजार में बढ़ी चुनौतियों के बीच भारत का वाणिज्यिक निर्यात सितंबर महीने में सालाना आधार पर 6.75 प्रतिशत बढ़ कर 36.38 अरब डालर रहा जबकि स्वर्ण आयात में उछाल तथा अमेरिकी बाजार