लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

आतंकवाद के खिलाफ हमारी सोच एक, भारत हमें प्रेरित करता है, इस्राइली राजदूत का बयान
आतंकवाद के खिलाफ हमारी सोच एक, भारत हमें प्रेरित करता है, इस्राइली राजदूत का बयान
एजेंसी    30 Sep 2025       Email   

नई दिल्ली .... भारत में इस्राइली राजदूत रुवेन अजार ने कहा है कि भारत, इस्राइल के विकास में अहम भूमिका निभा सकता है। पीएम मोदी ने गाजा में संघर्षविराम के समझौते का समर्थन किया है। इस पर खुशी जाहिर करते हुए रुवेन अजार ने कहा कि कल का दिन ऐतिहासिक था। न सिर्फ अमेरिका बल्कि कई अरब देशों ने, मुस्लिम देशों ने और पीएम मोदी ने भी संघर्ष विराम प्रस्ताव का समर्थन किया। रुवेन अजार ने कहा कि भारत और इस्राइल की आतंकवाद के खिलाफ एक ही सोच है और इस मामले में भारत, इस्राइल को प्रेरित करता है। इस्राइली राजदूत ने कहा कि हम भारत की आतंकवाद के खिलाफ पोजीशन से काफी प्रेरित होते हैं। हम आतंकवाद, कट्टरवाद के खिलाफ हैं और कट्टरवाद को खत्म कर बेहतर भविष्य बनाना चाहते हैं। हम लोगों के सशक्तिकरण और शांति के लिए समर्पित हैं। इस्राइली राजदूत ने कहा कि अगले 10 वर्षों में हम विकास के लिए करीब 200 अरब डॉलर के ठेके जारी करेंगे। भारत भी इस मौके का फायदा उठा सकता है। अजार ने कहा कि हमास के निशस्त्रकरण और बंधकों की रिहाई के मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय एकजुट है।






Comments

अन्य खबरें

व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय
व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय

लखनऊ (डीएनएन)। गांव के गलियारे से सफलता के उत्कर्ष को स्पर्श करने की युग मात्रा में कई ऐसे पड़ाव आते हैं, कि कुछ वही ठहर जाते है, कुछ वापस हो जाते है,  कुछ बिरले ऐसे होते हैं जिनके लक्ष्य में

सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे
सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे

नई दिल्ली .... टी-20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि ट्रॉफी जीतने के लिए अगर अरबों भारतीय प्रशंसकों का दिल तोड़ना पड़े तो भी उन्हें ऐतराज नहीं होगा। उन्होंने

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली