लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

आईओए ने पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए पदक जीतने वालों को सम्मानित किया
आईओए ने पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए पदक जीतने वालों को सम्मानित किया
एजेंसी    13 Oct 2025       Email   

नई दिल्ली... भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने सोमवार को नई दिल्ली के ताज मान सिंह होटल में 2024 पेरिस ओलंपिक खेलों के भारत के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया।
इस समारोह में आईओए अध्यक्ष डॉ. पी.टी. उषा, माननीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, स्पांसर और खेल जगत के सदस्य उपस्थित थे। इस समारोह में उन भारतीय एथलीटों का सम्मान किया गया जिन्होंने इन खेलों में अपने उल्लेखनीय प्रदर्शन से देश को गौरव और प्रेरणा दी।
भारत ने पेरिस 2024 में अपना अभियान छह पदकों (एक रजत और पांच कांस्य) के साथ समाप्त किया था। नीरज चोपड़ा ने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतकर टोक्यो ओलंपिक में अपने गौरव को और बढ़ाया। इससे विश्व मंच पर उनका दबदबा और भी मज़बूत हुआ। निशानेबाज मनु भाकर ने दो कांस्य पदक (एक महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में और दूसरा सरबजोत सिंह के साथ मिश्रित टीम वर्ग में) जीते।
इसके अलावा स्वप्निल कुसाले ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोज़िशन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया था जबकि युवा पहलवान अमन सहरावत ने पुरुषों की 57 किलोग्राम फ़्रीस्टाइल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत के सबसे कम उम्र के ओलंपिक पदक विजेताओं में से एक बन गए। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने भी पोडियम पर वापसी की और तीसरे स्थान के मैच में स्पेन पर 2-1 से जीत के साथ अपने मजबूत अभियान के बाद कांस्य पदक जीता।
समारोह में, आईओए ने भारत की सफलता में उनके योगदान के सम्मान में सभी पदक विजेताओं और उनके कोचों को नकद पुरस्कार प्रदान किए। नीरज चोपड़ा को 75 लाख, मनु भाकर को 50 लाख और 37.5 लाख, सरबजोत सिंह को 37.5 लाख, स्वप्निल कुसाले को 50 लाख, अमन सहरावत को 50 लाख और भारतीय पुरुष हॉकी टीम को 10 लाख (मुख्य टीम) और 5 लाख (रिजर्व खिलाड़ी) मिले।
इन खिलाड़ियों और टीम के कोच-जिनमें डॉ क्लॉस एरिच बार्टोनित्ज, जसपाल राणा, अभिषेक राणा, दीपाली देशपांडे, अली शबानोव और क्रेग फुल्टन शामिल हैं - को भी भारत के चैंपियन तैयार करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सम्मानित किया गया।
आईओए की अध्यक्ष डॉ. पी.टी. उषा ने इस, अवसर पर कहा, "मैं सभी पदक विजेताओं को हार्दिक बधाई देती हूँ। आपकी उपलब्धियों ने देश को अपार गौरव और खुशी दी है। आप भारतीय युवाओं के समर्पण, दृढ़ता और असीम क्षमता के प्रतीक हैं। जो खिलाड़ी पदक नहीं जीत पाए हैं, कृपया जान लें कि आपके योगदान को भी उतना ही महत्व दिया जाता है। ओलंपिक खेलों में आपका प्रयास, आपका साहस और आपकी उपस्थिति हमारे देश भर में लाखों लोगों को प्रेरित करती है।"
समारोह का समापन आईओए के सीईओ रघुराम अय्यर द्वारा द्वारा भारत की ओलंपिक यात्रा को आगे बढ़ा रहे विशिष्ट अतिथियों, उनके महासंघों, स्पांसरों और भारतीय जनता के प्रति उनके अटूट समर्थन के लिए आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।






Comments

अन्य खबरें

व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय
व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय

लखनऊ (डीएनएन)। गांव के गलियारे से सफलता के उत्कर्ष को स्पर्श करने की युग मात्रा में कई ऐसे पड़ाव आते हैं, कि कुछ वही ठहर जाते है, कुछ वापस हो जाते है,  कुछ बिरले ऐसे होते हैं जिनके लक्ष्य में

सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे
सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे

नई दिल्ली .... टी-20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि ट्रॉफी जीतने के लिए अगर अरबों भारतीय प्रशंसकों का दिल तोड़ना पड़े तो भी उन्हें ऐतराज नहीं होगा। उन्होंने

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली