लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार जोएल मोेकिर,फिलिप अघियन और पीटर होविट को
अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार जोएल मोेकिर,फिलिप अघियन और पीटर होविट को
एजेंसी    13 Oct 2025       Email   

स्टॉकहोम... रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने सोमवार को साल 2025 के लिए अर्थशास्त्र का नोबेल सम्मान जोएल मोकिर,फिलिप अघियन और पीटर होविट को देने की घोषणा की।
अकादमी ने इन अर्थशास्त्रियों के नामों की घोषणा करते हुए कहा" श्री मोकिर ने हमें यह बताया कि कैसे नवाचार प्रगति के लिए प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि प्रौद्योगिकी तेज़ी से आगे बढ़ती है और हम सभी को प्रभावित करती है। नए उत्पाद और उत्पादन विधियाँ पुराने उत्पादों और उत्पादन विधियों का स्थान ले लेती हैं। इस प्रकार निरंतर आर्थिक विकास चलता रहता है।
अकादमी ने श्री अघियन और श्री होविट के कार्यों के विषय में कहा कि दोनों अर्थशास्त्रियों ने यह व्याख्या की है कि 'रचनात्मक विनाश' कैसे निरंतर आर्थिक विकास को प्रेरित करता रहता है। उन्होंने बताया कि जब कोई नया और बेहतर उत्पाद बाजार में आता है तो पुराने उत्पाद बेचने वाली कंपनियाँ पिछड़ जाती हैं। यह नवाचार रचनात्मकता का प्रतीक होता है, हालांकि यह विनाशकारी भी है, क्योंकि जिस कंपनी की तकनीक पुरानी हो जाती है, वह प्रतिस्पर्धा में पिछड़ जाती है। इस प्रकार यह रचनात्मक विनाश संघर्ष पैदा करता है, जो लाभदायक होता है, अन्यथा पुरानी और स्थापित कंपनियां नवाचार को अवरुद्ध कर देंगी और विकास अवरुद्ध हो जाएगा।
जोएल मोकिर एक डच मूल के अमेरिकी-इज़रायली आर्थिक इतिहासकार हैं, जिनका जन्म नीदरलैंड के लीडेन में एक यहूदी परिवार में हुआ था। यह परिवार बहुत मुश्किलों से नाजी नरसंहार में बच गया था। 1974 में येल विश्वविद्यालय से पीएचडी करने के बाद से वह विभिन्न विश्वविद्यालयों में अर्थशास्त्र का अध्यापन करते रहे हैं।
फिलिप अघियन एक फ्रांसीसी अर्थशास्त्री हैं जो लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और पेरिस स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में अध्यापन करते रहे हैं। उन्होंने 1987 में हार्वर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में अपनी पीएचडी प्राप्त की थी।
पीटर होविट कनाडाई अर्थशास्त्री हैं, जो नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में पीएचडी प्राप्त करने के बाद विभिन्न विश्वविद्यालय में शिक्षण कार्य कर रहे हैं।
इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के साथ मिलने वाली कुल राशि 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर (लगभग 8.25 करोड़) है। इसमें से आधा हिस्सा 4.12 करोड़ जोएल काे मिलेगा जबकि शेष राशि फिलिप और होविट के बीच बराबर बांटी जायेगी, यानि दोनों को समान धनराशि करीब 2.06 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे।






Comments

अन्य खबरें

व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय
व्यक्ति में व्यक्तित्व और व्यक्तित्व में व्यक्ति डॉ.निशीथ राय

लखनऊ (डीएनएन)। गांव के गलियारे से सफलता के उत्कर्ष को स्पर्श करने की युग मात्रा में कई ऐसे पड़ाव आते हैं, कि कुछ वही ठहर जाते है, कुछ वापस हो जाते है,  कुछ बिरले ऐसे होते हैं जिनके लक्ष्य में

सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे
सैंटनर बोले, वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए अरबों दिल तोड़ेंगे

नई दिल्ली .... टी-20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि ट्रॉफी जीतने के लिए अगर अरबों भारतीय प्रशंसकों का दिल तोड़ना पड़े तो भी उन्हें ऐतराज नहीं होगा। उन्होंने

डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग
डीआरडीओ का ड्रैग पैराशूट का टेस्ट सफल रहा, प्रोजेक्ट गगनयान में एक और छलांग

नयी दिल्ली/ चंडीगढ़.... रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला में 'ड्रैग पैराशूट' का लोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया। भारत के पहले मानव

बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं
बजट 2026-27 : विकसित भारत के लक्ष्य को प्राथमिकता, वित्त मंत्री बोलीं

नई दिल्ली ...वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 को लेकर कई अहम बातें कही। उन्होंने कहा कि बार-बार बदलती नीतियों से पैदा होने वाली अनिश्चितता को खत्म करना ही इस बार के बजट की असली